
सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां कहीं भी कुछ भी वायरल हो जाता है। इन दिनों एक चिम्पांजी भी खूब सुर्खियां बटोर रहा है जिसके कारनामे देखकर हर कोई हैरान है। दरअसल चीन के शेनयांग शहर के एक जू में चिम्पांजी एक कमरे में झाड़ू मारते आरै कपड़े धोते दिखाई दे रहा है जिसे देख हर कोई हैरान है।
सोशल मीडिया एक वायरल हो रही एक वीडियो में चिम्पांजी झाड़ू से कमरे की सफाई कर रहा है। उसने कमरे का कोना-कोना साफ किया। इसके साथ ही उसने कपड़े भी धोए। इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैंं। फेसबुक पर इसे अब तक 91 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है।
जू के अधिकारी ने बताया कि हम चिम्पांजी को कमरे की सफाई करते देख हैरान रह गए। उन्होंने बताया कि 18 वर्षीय चिम्पांजी का आईक्यू चार वर्षीय इंसान के बराबर है। उसे नकल करने की भी आदत है। जब भी कोई उससे मिलने जाता है तो वो उसकी तरह नकल करने लगता है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website