
वाशिंगटन: अमेरिका में 24 वर्ष की महिला को जब यह मालूम चला कि उसके 68 वर्षीय पति उसके दादा हैं, तो वह हैरान रह गयी। फ्लोरिडा के मियामी गोल्डन बीच में जब दंपत्ति व्यक्ति से जुड़े फोटो देख रहा था, इसी दौरान उन्हें इस बात का पता चला। दोनों ने तीन माह पहले शादी की थी।
फ्लोरिडा सन पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक अलबम में व्यक्ति की पहली शादी से हुए बच्चों की तस्वीरें थी, जिनमें से एक महिला के पिता थे। व्यक्ति के अनुसार पत्नी के बच्चों को लेकर अज्ञात स्थान पर चले जाने के कारण वह अपनी उस शादी के बाद पैदा हुए बच्चों से बिछड़ गया था। व्यक्ति ने दावा किया कि उन्होंने कुछ निजी जासूसों की मदद से अपनी पूर्व पत्नी और बच्चों को ढूंढने का प्रयास किया लेकिन वह विफल रहा।
उसने एक बार फिर से शादी की और दूसरी पत्नी से भी उसके कुछ बच्चे हुए। दूसरी पत्नी से उसका तलाक हो गया, जिसका उसकी आर्थिक स्थिति पर बहुत अधिक प्रभाव पड़ा। हालांकि उसने दो वर्ष बाद कई लाख डालर का लॉटरी जीत लिया। वर्ष 2015 में उसने फिर से शादी करने का निर्णय किया और एक स्थानीय डेटिंग वेबसाइट पर अपनी प्रोफाइल बनायी। दोनों में मित्रता हुई और फिर उन्होंने शादी कर ली। नये तथ्यों के पता लगने के बावजूद दोनों साथ रह रहे हैं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website