Wednesday , March 4 2026 8:20 PM
Home / Sports / जब सुसाइड करने लगा यह आॅस्ट्रेलियाई क्रिकेटर, भारतीय शख्स ने बचाई थी जान

जब सुसाइड करने लगा यह आॅस्ट्रेलियाई क्रिकेटर, भारतीय शख्स ने बचाई थी जान


ऑस्ट्रेलिया के पूर्व लेफ्ट आर्म चाइनामैन ब्रैड हॉग ने रेडियो शो ‘वीकेंड मॉर्निंग विद जेसन डेजी’ में दिए इंटरव्यू के दाैरान अपनी जिंदगी के उस अहम हिस्से को उजागर किया जिसके बारे में उनके करीबी भी नहीं जानते थे। हाॅग ने खुलासा किया कि एक समय वो इतने अकेले महसूस कर रहे थे कि उन्होंने अंत में सुसाइड करने का फैसला लिया।

हॉग ने कहा कि साल 2008 में उनकी शादी टूट गई, कुछ दिन बाद ही उन्होंने क्रिकेट से भी संन्यास ले लिया, जिसके बाद वो डिप्रेशन में चले गए। डिप्रेशन में जाने के बाद मैंने काफी शराब पीना शुरू कर दिया। अपनी आत्महत्या की कोशिश के बारे में हॉग ने कहा कि मैंने अपनी कार को पोर्ट बीच पर लगाया और एक लम्बी वाल्क पर जाने का मन बनाया, फिर मैं एक समुद्र के किनारे जाकर बैठ गया और ये सोचने लगा कि मैं इसकी तह तक चला जाऊ। मैं उस वक्त ऐसी हालत में था कि मुझे कुछ भी समझ नहीं आ रहा था, मैंने उसी हालत में आत्महत्या करने की भी कोशिश की।

भारतीय शख्स ने बचाई थी जान
अपने खराब दाैर से गुजर रहे हाॅग की मुलाकात एक भारतीय शख्स से हुई, जोकि कैब ड्राइवर था। इस शख्स ने हाॅग की जिंदगी बदलकर रख दी। दोनों के बीच जिंदगी को लेकर लंबी बहस चली, जिसमें हाॅग ने ड्राइवर को खरी-खोटी भी सुनाई। इतना ही नहीं इस दौरान उन्होंने अपने माता-पिता को भी खूब खरी-खोटी सुनाया। इसके बाद वह घर से गाड़ी लेकर बाहर जाने लगे, हॉग को रोकने के लिए उनके पिता भी पीछे-पीछे आए। इस घटना की अगली सुबह जब हॉग उठे तो ब्रुश करते समय उन्हें अहसास हुआ कि वह गलत थे और वह कैब वाला सही था। खुद को शीशे में देखकर हॉग अपनी हरकत पर शर्मिंदा थे।

लिहाजा, उन्होंने एक नए सिरे से जिंदगी जीने की कोशिश की। कुछ दिनों बाद ही उन्हें पर्थ से एक नई जॉब के लिए कॉल आया और उनकी जिंदगी में एक नई वाइफ ने भी एंट्री ले ली। उनकी वाइफ का नाम चेरिल ब्रेस्लैंड है। हाॅग ने साल 2018 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले ब्रेड हॉग आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेल चुके हैं। साल 2003 के वर्ल्डकप फाइनल में भारत के खिलाफ मिली शानदार जीत में ब्रेड हॉग का भी अहम योगदान रहा था। इसके अलावा साल 2007 के वर्ल्डकप फाइनल में भी वह ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा रह चुके हैं।