
बच्चों को चॉकलेट और मीठा खाना बहुत पसंद होता है लेकिन हर बार बाहर से खरीद कर खाना महंगा भी पड़ता है और सेहत के लिए भी खराब होता है। ऐसे में उनको घर पर ही आसानी से व्हाइट चॉकलेट पेपरमिंट फ्यूज बना कर खिला सकते हैं। यह बच्चों को बहुत पसंद आएगा। आइए जानिए इसकी रेसिपी।
सामग्री
3½ कप व्हाइट चॉकलेट चिप्स
¼ कप बटर
1 कप कंडेंस्ड मिल्क
2 टी स्पून पेपरमिंट
½ कप क्रश कैंडी
विधि
1. सबसे पहले सफेद चॉकलेट चिप्स,मक्खन,पेपरमिंट और कंडेंस्ड मिल्क को बाउल में डाल कर मिक्स करें।
2. इसको 2 मिनट के लिए माइक्रोवेव में रखें ताकि चाॅकलेट अच्छे से पिघल जाए।
3. फिर इसे पैन में डालकर गैस पर रखें और गाढ़ा होने तक पकाएं।
4. इसके ऊपर क्रश की हुई कैंडी कैंन्स छिडकें और इसे हल्का सा दबाएं।
5. इसे फ्रिज में 2 घण्टे के लिए रख कर जमाएं। फिर यह खाने के लिए तैयार है। सर्व करें।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website