Monday , December 22 2025 2:26 AM
Home / News / कौन है डोनाल्ड ट्रंप का गुरु? जिनके कहने पर लगाया भारत पर भारी भरकम टैरिफ

कौन है डोनाल्ड ट्रंप का गुरु? जिनके कहने पर लगाया भारत पर भारी भरकम टैरिफ


दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति बने डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर दुनिया की ट्रेड नीति में भूचाल ला दिया है। इस बार भी वे अपनी ‘टैरिफ डिप्लोमेसी’ के जरिए दुनिया के कई देशों को आर्थिक रूप से घेर रहे हैं।
दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति बने डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर दुनिया की ट्रेड नीति में भूचाल ला दिया है। इस बार भी वे अपनी ‘टैरिफ डिप्लोमेसी’ के जरिए दुनिया के कई देशों को आर्थिक रूप से घेर रहे हैं। अमेरिका के पारंपरिक मित्र भारत को भी उन्होंने नहीं बख्शा—सीधे 50% का टैरिफ लगा दिया। लेकिन सवाल उठता है कि आखिर यह नीति बनाता कौन है? इसके पीछे जो दिमाग है, वह है पीटर नवारो – ट्रंप के सबसे विवादित और प्रभावशाली आर्थिक सलाहकार।
भारत पर टैरिफ लगाने की असली वजह क्या है? – ट्रंप प्रशासन ने भारत पर 50% तक का टैरिफ इसलिए लगाया क्योंकि भारत रूस से तेल की खरीद जारी रखे हुए है। अमेरिका का मानना है कि रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच रूस को तेल खरीद के जरिए आर्थिक सहयोग मिल रहा है, जिससे वह युद्ध जारी रख पा रहा है। ट्रंप ने इस टैरिफ के साथ भारत को स्पष्ट रूप से चेतावनी भी दी कि अगर वह रूस से तेल खरीदना बंद नहीं करेगा तो आगे और आर्थिक दंड झेलने पड़ सकते हैं।
टैरिफ नीति के पीछे कौन? – पीटर नवारो, जिन्हें ट्रंप का “टैरिफ गुरु” कहा जाता है, इस पूरी रणनीति के सूत्रधार हैं। फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, भारत पर 50% टैरिफ लागू करने की मुख्य भूमिका भी नवारो की ही थी। उनका मानना था कि भारत पर दबाव डालकर उसे रूस से दूरी बनाने के लिए मजबूर किया जा सकता है।