
अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने देश के आर्मी चीफ ऑफ स्टाफ जनरल रैंडी जॉर्ज से पद छोड़ने को कहा है। इसके साथ ही जॉर्ज को तुरंत इस्तीफा देने को कहा है। हेगसेथ ने आर्मी चीफ ऑफ स्टाफ को बदलने का फैसला ऐसे समय में किया है, जब अमेरिका सेना ईरान के खिलाफ एक भीषण सैन्य अभियान में उलझी हुई है। रक्षा विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है कि जॉर्ज को समय से पहले रिटायरमेंट लेने को कहा गया है।
जॉर्ज 2027 तक इस पद रहने वाले थे। इस विदाई से पता चलता है कि ईरान युद्ध के बीच ट्रंप प्रशासन ऐसे सैन्य नेतृत्व की तलाश में है, जो ट्रंप और हेगसेथ के विजन के अनुरूप हो। अमेरिकी रक्षा विभाग के अधिकारी ने इस कदम के बारे में बताते हुए कहा, हम उनकी सेवा के लिए आभारी हैं, लेकिन सेना में नेतृत्व परिवर्तन का समय आ गया था।
पेंटागन ने की पुष्टि – पेंटागन के मुख्य प्रवक्ता शॉन पार्नेल ने एक बयान में इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा, जॉर्ज सेना के 41वें चीफ ऑफ स्टाफ के पद से रिटायर हो रहे हैं, जो तत्काल प्रभाव से लागू है। पार्नेल ने जनरल की देश के लिए दशकों की सेवा के लिए रक्षा विभाग की ओर से शुक्रिया अदा किया।
जॉर्ड रैंडी कौन हैं? – जॉर्ज रैंडी वेस्ट पॉइंट से ग्रेजुएट हैं। वह एक करियर इन्फैंट्री अधिकारी हैं, जिन्हों दशकों के सेना में सेवा दी है।
उन्हें 1988 में कमीशन मिला था। उन्होंने ऑपरेशन डेजर्ट शील्ड, डेजर्ट स्टॉर्म, ऑपरेशन इराकी फ्रीडम और ऑपरेशन एंड्यूरिंग फ्रीडम के दौरान किया गया था।
जॉर्ज को तत्कालीन राष्ट्रपति जो बाइडर ने आर्मी चीफ ऑफ स्टाफ के पद के लिए नामित किया था और 2023 में सीनेट ने इसकी पुष्टि की थी। चार साल के कार्यकाल के अनुसार, वे 2027 तक पद पर बने रहते।
आर्मी चीफ ऑफ स्टाफ नियुक्त होने से पहले जॉर्ज ने बाइड प्रशासन के दौरान 2022 से 2023 तक वाइस चीफ ऑफ स्टाफ के रूप में और 2021 से 2022 तक रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन के वरिष्ठ सहायक के रूप में काम किया।
जॉर्ज की जगह कौन संभालेगा कमान? – रैंडी की जगह अब जनरल क्रिस्टोफर लानेव संभालेंगे जो वर्तमान में वाइस चीफ ऑफ स्टाफ हैं और पहले हेगसेथ के सैन्य सहयोगी रह चुके हैं। उन्होंने 2022 से 2023 तक सेना के 82वीं एयरबोर्न डिवीजन के कमांडिंग जनरल के रूप में काम किया था। पेंटागन के मुख्य प्रवक्ता शॉन पार्नेल ने कहा कि लानेव दशकों के ऑपरेशनल अनुभव वाले युद्ध-अनुभवी नेता हैं। हेगसेथ को उन पर पूरा भरोसा है कि वे इस (ट्रंप) प्रशासन के विजन को बिना किसी चूक के पूरा करेंगे।
Home / News / रैंडी जॉर्ज कौन हैं? ईरान युद्ध के बीच पीट हेगसेथ ने की US आर्मी चीफ ऑफ स्टाफ की छुट्टी, रिटायरमेंट लेने को कहा
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website