Wednesday , February 25 2026 9:51 PM
Home / Sports / कोलंबो में बल्लेबाजों या गेंदबाजों में से कौन मचाएगा कहर? पढ़ें पिच रिपोर्ट

कोलंबो में बल्लेबाजों या गेंदबाजों में से कौन मचाएगा कहर? पढ़ें पिच रिपोर्ट


आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच सातवें आसमान पर पहुंच गया है। हर रोज फैंस को एक से बढ़कर एक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। ऐसे में टी20 वर्ल्ड कप में आज यानी 25 फरवरी को सुपर 8 में श्रीलंका और न्यूजीलैंड का मुकाबला है। दोनों ही टीमों के लिए यह मैच काफी ज्यादा अहम है। जो टीम यह मुकाबला हारेगी उसके लिए सेमीफाइनल की राह काफी मुश्किल हो जाएगी। लगभग-लगभग दोनों के लिए यह करो या मरो का मुकाबला होने वाला है। आखिर इस मैच में कोलंबो की पिच कैसा खेल सकती है, आइये जानते हैं।
श्रीलंका और न्यूजीलैंड की पिच रिपोर्ट – कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम की पिच स्पिनर्स के लिए स्वर्ग मानी जाती है। यहां पर स्पिनर्स को काफी मदद मिलती है। धीमी विकेट पर गेंद रुककर आती है और बल्लेबाजों को काफी संघर्ष करना पड़ता है। तेज गेंदबाजों के लिए भी थोड़ी मदद रहती है। लेकिन बल्लेबाजों को काफी समझदारी के साथ यहां खेलना पड़ता है। यहां पर बल्लेबाज आते ही बड़े हिट लगाने के चक्कर में अपनी विकेट गंवा सकता है।
आर प्रेमदासा स्टेडियम में अब तक कुल 64 टी20 मुकाबले खेले गए हैं। इसमें से पहले बैटिंग करने वाली टीम ने 27 तो दूसरी बैटिंग करने वाली टीम ने 36 मुकाबले जीते हैं। जो भी टीम टॉस जीतेगी वे पहले बॉलिंग करने को देख सकती है। प्रेमदासा स्टेडियम में टी20 में पहली पारी का औसत स्कोर 144 रन है।
मैच के लिए दोनों टीमें इस प्रकार हैं- श्रीलंका: पथुम निसांका, कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), पवन रथनायके, डुनिथ वेललागे, कामिंदु मेंडिस, दासुन शनाका (कप्तान), दुशान हेमंथा, दुष्मंथा चमीरा, महीश तीक्षणा, दिलशान मदुशंका, जेनिथ लियानागे, प्रमोद मदुशन, चरिथ असलंका, कुसल परेरा।
न्यूजीलैंड: टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), जेम्स नीशम, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी, काइल जैमीसन,डिवोन कॉनवे, कोल मैककॉन्ची।