
ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच बढ़ते तनाव पर दुनियाभर की निगाहें हैं। भारत पर भी इस संघर्ष का असर नजर आ रहा। ऐसे में विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने पहले सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात के विदेश मंत्रियों से बात की। उनसे पश्चिम एशिया में उभरती स्थिति के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। इस बीच रविवार को ब्रसेल्स में साइप्रस के विदेश मंत्री कॉन्स्टेंटिनोस कोम्बोस से भी जयशंकर की मुलाकात हुई। उन्होंने बताया कि इस वार्ता से उनको बेहद खुशी हुई।
जयशंकर ने बताया क्या हुई बात – विदेश मंत्री जयशंकर ने एक्स पर पोस्ट में बताया कि साइप्रस के विदेश मंत्री कॉन्स्टेंटिनोस कोम्बोस के साथ बातचीत की। इस दौरान हमने अपनी रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की। इसके साथ ही पश्चिम एशिया की स्थिति पर भी विचारों आदान-प्रदान किया। यूरोपीय यूनियन काउंसिल की अध्यक्षता करते हुए, मैं यूरोपीय संघ और भारत के संबंधों को आगे बढ़ाने में साइप्रस के समर्थन की सराहना करता हूं।
Home / Uncategorized / पश्चिम एशिया संकट के बीच साइप्रस विदेश मंत्री से क्यों मिले जयशंकर, खुद दिया बड़ा अपडेट
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website