
नामी बिजनेसमैन और करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर को 19 जून, गुरुवार के दिन उनका नई दिल्ली में परिवार और करीबी दोस्तों के बीच उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके निधन के बाद पहली बार तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव नजर आई, जो बुरी तरह टूटी हुई दिखाई दे रही थीं। उनकी तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हो रही है। इसके पहले करिश्मा कपूर के बेटे की फोटो सामने आई थी, जिसमें वह रोते-बिलखते दिख रहे थे।
संजय कपूर का निधन 12 जून को ही इंग्लैंड में पोलो मैच खेलते दौरान हो गया था। उन्होंने गलती से मधुमक्खी निगल ली थी, जिसके कारण उनको हार्ट अटैक आया था। उनके आखिरी शब्द भी यही थे, ‘मैंने कुछ निगल लिया है।’ हफ्तेभर बाद उनकी बॉडी लीगल फॉर्मैलिटीज के बाद भारत लाई गई। नई दिल्ली में उनका अंतिम संस्कार किया गया। जहां करिश्मा कपूर अपने दोनों बच्चों और सैफ अली खान-करीना कपूर भी मौजूद थे।
संजय कपूर के अंतिम संस्कार में प्रिया सचदेव – अंतिम संस्कार के कई दिल कचोटने वाले वीडियो और फोटो सामने आए हैं। इनमें से एक प्रिया सचदेव की रोते हुए और काफी परेशान कर देने वाली झलक देखने को मिल रही है। सफेद रंग के लिबास में वह अपने आंसुओं को काले चश्मे के पीछे छिपा रही हैं। वह अंतिम विदाई देने के लिए संजय कपूर के पास खड़ी थीं। और उन्हें श्रद्धांजलि दे रही थीं। और इस दुख की घड़ी में खुद को सम्भालने की कोशिश कर रही थीं।
संजय कपूर की प्रेयर मीट कब? – प्रिया सचदेव एक मॉडल और एक्ट्रेस रह चुकी हैं। उन्हें यशराज फिल्म्स की ‘नील एन निक्की’ में देखा गया था जिसमें उन्होंने उदय चोपड़ा के साथ एक छोटी सी भूमिका निभाई थी। वह करीना कपूर के साथ एक एड में भी नजर आ चुकी हैं। बता दें कि संजय की याद में 22 जून को दिल्ली के ताज पैलेस होटल में शाम 4 से 5 बजे तक प्रेयर मीट रखी गई है। इंटरनेट पर सामने आए इस प्रेयर मीट के कार्ड पर उनकी मां रानी सुरिंदर कपूर, पत्नी प्रिया, उनके बच्चे सफीरा और अजारियास और करिश्मा से उनके बच्चे समायरा और कियान के साइन हैं।
Home / Entertainment / Bollywood / पत्नी प्रिया सचदेव का संजय कपूर को अंतिम विदाई देते वक्त रो-रोकर हुआ था बुरा हाल, दिल कचोटने वाली फोटो वायरल
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website