
प्यार तो प्यार होता है : जापान की बात है। यहां एक 64 साल का शख्स बीते 10 वर्षों से अपनी पत्नी को समंदर में ढूंढ रहा है। इस बंदे का नाम है यासुओ ताकामात्सु। साल 2011 में जो जापान में सुनामी आई थी। उसके बाद ही उनकी पत्नी युको लापता हो गई थीं। तभी से वो अपनी पत्नी को खोज रहे हैं।
अंडरवाटर डाइविंग भी सीख ली : यासुओ ने यहां तक कि अपनी पत्नी को ढूंढने के लिए अंडरवॉटर डाइविंग का लाइसेंस भी लिया है। बीते सात वर्षों से वो अकेले अंडरवॉटर डाइव कर रहे हैं। ऐसा वो इसलिए कर रहे हैं ताकि वो अपनी पत्नी से जुड़ी किसी भी चीज को ढूंढने में कामयाब हो सकें।
सर्च ऑपरेशन जारी है : जापान का प्रशासन पिछले कई सालों से ढाई हजार लोगों की गुमशुदगी की तलाश कर रहा है। इसके कारण अंडरवॉटर सर्च चलाया जा रहा है। यासुओ निजी तौर पर इससे जुड़े हैं। वे स्थानीय प्रशासन से हर महीने संपर्क करते हैं। फिर इस सर्च अभियान में हिस्सा लेते हैं।
क्या-क्या मिला अभी तक? : अब तक उन्हें पानी के अंदर कई कपड़े, एल्बम और ना जाने क्या-क्या सामान मिल चुका है लेकिन इसमें से कुछ भी उनकी पत्नी का नहीं है। ये सभी दूसरों का है।
टूट गया था जापान : साल 2011 में आई सुनामी ने काफी तबाही मचाई थी। 700 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से 133 फीट लंबी लहरों ने जापान के उत्तरपूर्वी कोस्ट को हिला कर रख दिया था। फुकुशिमा न्यूक्लियर प्लांट को भी नुकसान पहुंचाया था। यूक्रेन के चेरनोबिल के बाद इसे सबसे खतरनाक न्यूक्लियर तबाही माना जाता है। 15 हजार से ज्यादा लोग मारे गए थे इसमें। 2 लाख 30 हजार से ज्यादा लोगों को अपनी जान बचाने के लिए अपने घरों को छोड़कर जाना पड़ा था।
कैसे डूबी उनकी पत्नी? : दरअसल, यासुओ को अपनी पत्नी को लेकर चिंतित नहीं थे। ऐसा इसलिए था क्योंकि जहां उनकी पत्नी काम करती थीं वो एक पहाड़ के पीछे था। बैंक के स्टाफ ने खतरे को देखते हुए बैंक के कर्मचारियों को दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया गया था। पर सुनामी की तीव्रता बढ़ती जा रही थी। इसी के साथ ही बैंक के कई कर्मचारी भी इसमें डूब गए थे। इसी में यासुओ की पत्नी भी थीं। उनकी बॉडी अब तक लापता है।
मरते दम तक खोज रखेंगे जारी : यासुओ ने बताया कि उन्हें अपनी पत्नी से जो अंतिम संदेश मिला था उसमें उन्होंने कहा था कि वो बैंक की जॉब से थक गई हैं और अब वो घर आना चाहती हैं। यासुओ का आज भी मानते हैं कि उनकी पत्नी जापान में आई सुनामी के एक दशक बाद भी घर लौटना चाहती हैं। यही एक कारण है। जिसके कारण वो अपनी पत्नी को मरते दम तक खोजना जारी रखना चाहते हैं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website