
शशि कपूर के बेटे करण कपूर हाल ही में रणधीर कपूर के 78वें जन्मदिन पर दिखे। उन्हें फिल्मों में कमबैक की उम्मीद है मगर खुद को लेकर संदेह है। करण ने 1978 में ‘जुनून’ से डेब्यू किया था और बाद में यूके में फोटोग्राफर बन गए। उनका जन्म 1962 में हुआ और वह दो बच्चों के पिता हैं।
एक्टर शशि कपूर के बेटे करण कपूर लाइमलाइट से दूर रहते हैं। मगर वह इंटरनेट पर तब छा गए, जब उन्हें रणधीर कपूर के 78वें जन्मदिन की पार्टी में स्पॉट किया गया। वह नीतू कपूर और कुणाल कपूर के साथ पोज देते दिखे तो लोग उनकी तारीफ करते न थके। करण ने 1978 में श्याम बेनेगल की डायरेक्टेड फिल्म ‘जुनून’ से डेब्यू किया था। लेकिन सिक्का न चलने के कारण वह 1988 में UK चले गए थे और वहां फोटोग्राफर बन गए थे। अब उन्हें दोबारा यूं देख सबका सवाल है कि क्या वह बॉलीवुड में कमबैक करेंगे?
अब करण का 2016 में ‘रेडिफ’ को दिया इंटरव्यू सामने आया है। जिसमें उनसे फिल्मों में वापसी करने के बारे में सवाल किया गया। उन्होंने जवाब दिया था, ‘मुझे कमबैक करके बहुत अच्छा लगेगा। लेकिन मुझे नहीं पता कि कोई मुझे देखना चाहेगा या नहीं।’ 1980 के फेमस एक्टर होने के बावजूद उनके मन में ये झिझक है। जबकि वह डेब्यू मूवी में शबाना आज़मी, जेनिफर केंडल और नसीरुद्दीन शाह के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर कर चुके हैं।
कुणाल कपूर ने 1972 में फिल्म ‘सिद्धार्थ’ से एक्टिंग करियर शुरू किया था। फिर श्याम बेनेगल की मूवी ‘जुनून’ में नजर आए थे। उनको आखिरी बार साल 2019 में ‘पानीपत’ में देखा गया था। इनकी शादी रमेश सिप्पी की बेटी शीना से हुई है। इनके दो बच्चे हैं। जहान कपूर और शायरा लॉरा कपूर। बेटे ने हंसल मेहता की फिल्म ‘फराज’ से एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी।
वहीं, बहन संजना कपूर भी बॉलीवुड एक्ट्रेस थीं। उन्होंने 1991 में एक्टिंगो छोड़ दी थी और पृथ्वी थिएटर चलाने कै फैसला किया था। इसके बाद खुद का थिएटर शुरू किया था और उसका नाम ‘जुनून’ रखा था। इनकी डायरेक्टर-एक्टर आदित्य भट्टाचार्य से शादी हुई थी लेकिन दो साल बाद अलग हो गए। इसके बाद इन्होंने वाल्मिक थापर से शादी की। इनका एक बेटा भी है।
करण कपूर ने 80 के दशक में ‘सल्तनत’ और ‘लोहा’ जैसी फिल्में की थीं। इसके बाद फोटोग्राफी की तरफ रुख किया। 1978 में इंग्लिश मॉडल लोर्ना टार्निंग के साथ उनकी शादी हुई। लेकिन 1993 में ये अलग हो गए।
करण कपूर की फिल्में – करण कपूर ने 1986 में फिल्म ‘सल्तनत’ में लीड रोल निभाया था। इसमें धर्मेंद्र, सनी देओल और जूही चावला भी थे। इसके बाद उन्होंने पांच और फिल्में कीं, जिसमें ’36 चौरंगी लेन’, ‘लोहा’ और ‘अफसर’ भी शामिल थीं। ये एक फेमस मॉडल भी थे, जिन्होंने फेमस ब्रांड ‘बॉम्बे डाइंग’ के एड कैम्पेन के साथ काम किया था।
करण कपूर के बीवी-बच्चे – करण कपूर का जन्म 18 जनवरी, 1962 को मुंबई में हुआ था। इनके माता-पिता जेनिफर कपूर और शशि कपूर हैं। इनके दो भाई-बहन हैं, कुणाल कपूर और संजना कपूर, जो कि पृथ्वी थिएटर चलाती हैं। एक्टर दो बच्चों के पिता हैं, बेटे के नाम जैक कपूर है और बेटी का नाम आलिया कपूर। इनकी एक्स पत्नी का नाम लोरना कपूर है, जिनसे इनका तलाक हो चुका है। वह भी ब्रिटिश मॉडल हैं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website