
आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का 37वां मैच मेजबान भारत और साउथ अफ्रीका के बीच आज यानी 5 नवंबर को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। दोनों ही टीमें इस वक्त प्रचंड फॉर्म में चल रही हैं। साथ ही भारत और साउथ अफ्रीका सेमीफाइनल के लिए भा क्वालिफाइ कर गई हैं। हालांकि आज लड़ाई होगी पहले नंबर पर पॉइंट्स टेबल में आने की।
14 अंक के साथ अभी भारत टॉप पर है। लेकिन अगर टेम्बा बावुमा की टीम भारत को हराने में सफल हो जाती है तो वह टेबल टॉपर्स बन जाएंगे। जहां टीम इंडिया अब तक टूर्नामेंट में अजेय है। वहीं साउथ अफ्रीका ने सिर्फ 1 मैच हारा है। तो एक बात तो साफ है कि ईडन गार्डन्स में एक हाई वोल्टेज मैच होने वाला है। ऐसे में आपको बताते हैं कि टॉस जीतकर कप्तान पहले क्या कर सकते हैं।
टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी या बल्लेबाजी? – कोलकाता के ईडन गार्डन्स की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है। साथ ही स्पिनर्स का भी यहां जलवा देखने को मिलता है। पहली पारी का औसत स्कोर वनडे में कोलकाता में 240 तो दूसरी पारी का 201 है। अब तक खेले गए 37 वनडे में इधर पहले बैटिंग करने वाली टीम 21 तो दूसरी बैटिंग करने वाली टीम 15 मैच जीती है। इन रिकॉर्ड्स के मुताबिक जो भी टीम टॉस जीतेगी वह पहले बल्लेबाजी करने का फैसला कर सकती है। वहीं दूसरी इनिंग में ड्यू फैक्टर भी एक बड़ा रोल निभा सकता है।
मैच के लिए दोनों टीमें इस प्रकार हैं- – भारत- रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह और प्रसिद्ध कृष्णा।
साउथ अफ्रीका- क्विंटन डिकॉक, टेम्बा बावुमा, रासी वैन डर डुसेन, एडन मार्करम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को यानसन, गेराल्ड कोएट्जे, केशव महाराज, कागिसो रबाडा, लुंगी एनगीडी, तबरेज शम्सी, एंडिले फेहलुकवायो, रीजा हैंड्रिक्स और लिजार्ड विलियम्स।
Home / Sports / पहले बैटिंग या करेंगे गेंदबाजी का फैसला, टॉस जीतने वाली टीम ईडन गार्डन्स पर क्या करेगी?
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website