Tuesday , April 7 2026 4:31 AM
Home / Sports / विलियमसन का दोहरा शतक, बांग्लादेश हार 52 रन व एक इंनिंग से हारा

विलियमसन का दोहरा शतक, बांग्लादेश हार 52 रन व एक इंनिंग से हारा


न्यूजीलैंड ने सेडन पार्क मैदान पर खेले जा रहे तीन मैच की सीरीज के पहले टेस्ट में बांग्लादेश को हार की तरफ धकेल दिया है। किवी टीम ने अपनी पहली पारी छह विकेट के नुकसान पर 715 रनों पर घोषित कर दी थी। उसने तीसरे दिन शनिवार का खेल खत्म होने तक दूसरी पारी में बांग्लादेश के चार विकेट महज 174 रनों पर ही गिरा दिए हैं।
बांग्लादेश मेजबान टीम से अभी भी 307 रन पीछे है। किवी टीम ने दिन की शुरुआत चार विकेट के नुकसान पर 451 रनों के साथ। दूसरे दिन के नाबाद बल्लेबाज केन विलियमसन और नील वेग्नर ने पारी को आगे बढ़ाया और स्कोर 509 रनों तक पहुंचा दिया। यहां इबादत हुसैन ने वेग्नर की 47 रनों की पारी का अंत किया।
दूसरे छोर पर कप्तान विलियम्सन खड़े रहे और 200 रन बनाकर नाबाद लौटे। उन्हें अंत में बीजे वाटलिंग और कोलिन डी ग्रांडहोम (नाबाद 76) का अच्छा साथ मिला। वाटलिंग के साथ विलियमसन ने 96 और ग्रांडहोम के साथ 110 रनों की साझेदारी की।