
पीरियड्स में हो रही ब्लीडिंग (Periods Bleeding) शरीर में पोषण की कमी भी कर सकती है। जिससे मूड स्विंग्स, चिड़चिड़ापन और अन्य भावनात्मक असंतुलन हो सकते हैं। माहवारी के दौरान इन दिक्कतों से बचने के लिए न्यूट्रिशनिस्ट किरण कुकरेजा ने महिलाओं को कुछ चीजें खाने (Foods For Periods) की सलाह दी है और उनका फायदा भी बताया है।
पीरियड्स में क्या खाएं? –
केला खाने के फायदे – पीरियड्स के दौरान दर्द भरे मेंस्ट्रुअल कैम्प का सामना करना पड़ता है। इसके साथ महिलाओं में काम करने की एनर्जी नहीं बचती है। केला खाने से इन दोनों दिक्कतों से राहत मिल जाती है।
चुकंदर का जूस – पीरियड्स की ब्लीडिंग से शरीर में खून की कमी हो सकती है। यही कारण है कि महिलाओं को एनीमिया का खतरा ज्यादा होता है। माहवारी के दौरान चुकंदर का जूस पीने से आयरन और फोलिक एसिड मिलता है, जो खून बनाने में मदद करता है।
तरबूज और खीरा – तरबूज और खीरा पेट के लिए काफी अच्छे फूड हैं। अगर पीरियड्स में पेट फूलने की दिक्कत होती है तो आप इन फलों का सेवन करें। न्यूट्रिशनिस्ट इन्हें ब्लोटिंग खत्म करने वाला मानती हैं।
पीरियड्स में दर्द कम करने का तरीका – पीरियड्स का दर्द (Periods Pain Relief) कम करने के लिए नींबू-पुदीना का पानी पीएं। वहीं, मेंस्ट्रुअल क्रैम्प के लिए पीरियड्स के दौरान 8-9 भीगी किशमिश हर दिन खाएं। इससे दर्द और क्रैम्प से जल्द राहत मिलेगी।
इस फायदे के लिए खाएं डार्क चॉकलेट – महिलाओं को पीरियड्स के दौरान मूड स्विंग्स की काफी दिक्कत होती है। जिसके लिए न्यूट्रिशनिस्ट डार्क चॉकलेट खाने की सलाह देती हैं। यह हैप्पी हॉर्मोन बढ़ाने में मदद करती है।
डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website