
प्रोविडेन्स (गयाना) : भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टी-20 महिला विश्वकप में रविवार को हुए मैच में पाकिस्तान को 7 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। भारत की ओर से ओपनर मिताली राज ने सबसे ज्यादा 56 रन बनाए। महिला टीम ने यह मैच 19 ओवर में ही जीत लिया। महिला विश्वकप में भारत की यह दूसरी जीत है।
इससे पहले पाकिस्तान ने निर्धारित 20 ओवर में 133 रन बनाए। मात्र 30 रन पर तीन महत्वपूर्ण विकेट गंवाने के बाद पाकिस्तान की ओर से बिस्माह मारूफ और निदा डार ने 94 रन की पार्टनरशिप कर पाकिस्तान को मजबूत स्कोर की ओर बढ़ाया लेकिन बिसमाह (53) की विकेट जैसे ही गिरी पीछे-पीछे निदा डार (52), आलिया रियाज (4), सना मीर (0) भी चलती बनीं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website