
आज विश्व महिला दिवस के मौके पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) पर इतिहास रचने के इरादे से उतरेगी। भारतीय टीम को इस ऐतिहासिक मैदान में आज महिला टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलना है।
आईसीसी महिला टी-20 वर्ल्ड कप का खिताबी मुकाबला आज दोपहर में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा। भारत और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल बारिश की वजह से फीका रहा था। दूसरे सेमीफाइनल में भी बारिश ने खलल डाला था, लेकिन फाइनल मैच को लेकर फैन्स के लिए खुश खबरी है। मेलबर्न में फिलहाल बारिश की आशंका नहीं है। यहां का तापमान 10 से 22 डिग्री के बीच रह सकता है।
जानें पिच के बारे में
एमसीजी की पिच बैटिंग के लिए अच्छी रहने की उम्मीद है लेकिन शुरू में फास्ट बोलर्स को मदद मिल सकती है। हालांकि, सिर्फ मेलबान ही नहीं, ऑस्ट्रेलिया की सभी पिचें पेस के अनुकूल मानी जाती हैं, लेकिन इसके बावजूद भारतीय स्पिनर पूनम यादव ने वहां अभी तक जोरदा प्रदर्शन किया है और 8 विकेट झटके हैं। रेकॉर्ड की बात करें तो यहां पहले बैटिंग करने वाली टीम ने 3 और बाद में बैटिंग करने वाली टीम ने 4 महिला टी20 इंटरनैशनल मैच जीते हैं।
संभावित प्लेइंग XI
भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिगेज, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), वेदा कृष्णमूर्ति, दीप्ति शर्मा, पूनम यादव, राधा यादव, शिखा पांडे, राजेश्वरी गायकवाड़
ऑस्ट्रेलिया: मैग लेनिंग (कप्तान), एलीसा हिली (विकेटकीपर), बेथ मूनी, जेस जोनासन, एश्ली गार्डनर, रचेल हैंस, निकोला कैरी, सोफी मोलीन्यूक्स, डेलिसा किमिंस, मेगान शुट, जॉर्जिया वेयरहैम
आमने-सामने
कुल मैच 19
ऑस्ट्रेलिया जीता 13
भारत जीता 6
केटी पेरी करेंगे परफॉर्म
केटी पेरी महिला टी-20 वर्ल्ड कप से ठीक पहले इवेंट में परफॉर्म करेंगी। रिपोर्ट्स की मानें तो वह अपने दो मशहूर गाने यहां गाकर दर्शकों का मनोरंजन करेंगी।
पेरी-पेरी की जुगलबंदी
पेरी-पेरी की जुगलबंदी भी देखने को मिली। ऑस्ट्रेलियाई टीम में दिग्गज खिलाड़ी एलिस पेरी हैं, जबकि अमेरिकन सिंगर के नाम में भी पेरी आता है। तस्वीर देखकर लग रहा था कि पेरी ने अपने नाम वाली जर्सी सिंगर को गिफ्ट की है।
ट्रोफी का अनावरण
शनिवार को ही आईसीसी महिला टी-20 वर्ल्ड कप की ट्रोफी भी लॉन्च हुई। इस मौके पर भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर और मेग लेनिंग की मौजूदगी रही।
आईसीसी ने शेयर की तस्वीर
दोनों टीमों से मुलाकात और मीडिया से बातचीत की तस्वीरें आईसीसी और टी-20 वर्ल्ड कप के ऑफिशल अकाउंट पर शेयर की गई हैं।
फाइनल तक का सफर
भारत
ऑस्ट्रेलिया को 17 रन से हराया
बांग्लादेश को 18 रन से हराया
न्यूजीलैंड को 3 रन से हराया
श्रीलंका को 7 विकेट से हराया
इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच बारिश के कारण रद्द। ग्रुप में शीर्ष पर रहने के कारण भारत पहुंचा फाइनल में
ऑस्ट्रेलिया को हरा चुका है भारत
Home / Sports / महिला टी-20 वर्ल्ड कप: भारत-ऑस्ट्रेलिया में फाइनल आज, जानें कैसा है मौसम और पिच रिपोर्ट
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website