
ऑक्सफोर्ड इंग्लिश डिक्शनरी (OED) में नए शब्दों को शामिल किया गया है। इनमें कुछ शब्द भारत में काफी प्रचलित हैं। डिक्शनरी ने अपने पहले संस्करण की 90वीं वर्षगांठ पूरी होने के मौके पर लोगों से अपील की थी कि वे स्थानीय शब्दकोश में ऑक्सफोर्ड की मदद करें, जिसके बाद डिक्शनरी में चड्डी, फंटूश और जिबॉन्स जैसे शब्दों को जगह दी गई। ऑफ्सफोर्ड डिक्शनरी में शामिल चड्डी शब्द आम उत्तर भारतीयों की बोलचाल में खूब प्रचलित है।
यह शब्द अन्डरपैंट्स के लिए इस्तेमाल किया जाता है। पाठकों द्वारा स्कॉटिश शब्दों का भी सुझाव दिया गया। OED बिडी-इन शामिल किया गया है, जिसका डिक्शनरी में मतलब किसी से विवाहेत्तर संबंध रखना बताया गया है। दुनिया भर में फैले इसके पाठकों ने डिक्शनरी में वेल्श अंग्रेजी के शब्द जिबॉन्स यानी हरा प्याज और न्यू ऑरलियन्स के याट सरीखे शब्दों का भी सुझाव दिया। OED में जोड़ा गया सिटूटेरी शब्द भी जोड़ा गया है। सिटूटेरी एक स्कॉटिश वर्ड है, जिसका मतलब बाहर बैठने या धूप में बैठने से है।
ऑफ्सफोर्ड डिक्शनरी में फंटूश शब्द भी जोड़ा गया है। यह शब्द यूं तो स्कॉटिश है, लेकिन भारत में भी लोग इसका इस्तेमाल करते हैं। फंटूश नाम से एक फिल्म भी रिलीज हो चुकी है। फंटूश का मतलब होता है- ‘दिखावटी या भड़कीला.’ ऑफ्सफोर्ड डिक्शनरी के जोनाथन डेंट ने कहा कि हम क्षेत्रीय शब्दावली की खोज में लगे रहेंगे। भविष्य में हम अपडेट्स के दौरान और नए शब्द जोड़ेंगे
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website