
मार्टिन गुप्टिल ने अपने बेहतरीन थ्रो पर महेंद्र सिंह धोनी को रन आउट करके विश्व कप सेमीफाइनल का पासा पलट दिया था लेकिन न्यूजीलैंड के इस बल्लेबाज का मानना था कि तब किस्मत ने उनका साथ दिया जो गेंद सीधे विकेट पर लग गई थी। धोनी 49वें ओवर में रन आउट हुए जिससे भारत की बुधवार को ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले गए मैच में संभावनाएं भी समाप्त हो गई। भारत ने यह मैच 18 रन से गंवाया था।
गुप्टिल ने आईसीसी के सोशल मीडिया पर जारी किए गए वीडियो में कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि गेंद वास्तव में मेरी तरफ आ रही थी। मैं जल्द से जल्द से गेंद के पास पहुंचना चाहता था। एक बार गेंद पर नियंत्रण बनाने के बाद मैंने सोचा कि यह वास्तव में बहुत सीधा है। किस्मत साथ में थी जो सीधा थ्रो विकेटों पर जाकर लगा। हम भाग्यशाली थे जो वह आउट हो गया।’
"Lucky enough to get a direct hit from out there" – New Zealand's @Martyguptill on his ⚡ ️throw to dismiss MS Dhoni in the #CWC19 semi-final against India. #BackTheBlackCaps pic.twitter.com/GnerDahQgQ
— ICC (@ICC) July 11, 2019
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website