Sunday , February 15 2026 10:06 PM
Home / News / वर्ल्ड रिकार्डः पैर से 1 मिनट में जलाई 11 मोमबत्तियां

वर्ल्ड रिकार्डः पैर से 1 मिनट में जलाई 11 मोमबत्तियां

3
मैक्सिकोः जन्म से ही बगैर हाथ की पैदा हुई मैक्सिको की एक महिला ने अपने पैर से एक मिनट में 11 मोमबत्तियां जलाने का नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। अपने जन्म दिन के अवसर पर मैक्सिको की एड्रिआन इरेने मैसिआस हर्नांडेज ने यह कारनामा अपने पैर से कर दिखाया है। उन्होंने एक मिनट में 11 मोमबत्तियां जलाने का कीर्तिमान स्थापित किया।

वह कानून से स्नातक है और विकलांगता के बारे में सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने के लिए उन्होंने कई व्याख्यान दिए और यात्राएं कीं और कई पुस्तकें भी लिखीं। इससे पहले यह रिकॉर्ड अमरीका के एशरिटा फरमैन के नाम था, जिन्होंने 2014 में अपने पैर से एक मिनट में 7 मोमबत्तियां जलाने का कारनामा कर दिखाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *