Wednesday , March 19 2025 4:26 PM
Home / Lifestyle / बैठे-बैठे दांतों से चबाते रहते हैं नाखून, कितनी खतरनाक बीमारियों की जड़ हो सकती है ये आदत?

बैठे-बैठे दांतों से चबाते रहते हैं नाखून, कितनी खतरनाक बीमारियों की जड़ हो सकती है ये आदत?


अगर आपकी भी नेल बाइटिंग की आदत है तो उसे बदल लीजिए, क्योंकि इससे आपकी सेहत को कई नुकसान हो सकते हैं। यह आपके पेट के लिए काफी खतरनाक हो सकती है और कई बीमारी पैदा कर सकती हैं। आइए इनके नुकसानों के बारे में जानते हैं।
रोजमर्रा की कुछ ऐसी आदतें होती हैं, जो आपके स्वास्थ्य को अनजाने में नुकसान पहुंचाने का काम कर सकती हैं। इनमें से एक है नाखूनों को काटना। अब आप सोच रहे होंगे कि इसमें क्या गलत है, बल्कि ये तो हाइजीन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है।
लेकिन गलत आपका नाखून काटना नहीं है, बल्कि अपने दांतों से नेल्स को काटना है। इससे आपको स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याएं हो सकती हैं। क्योंकि नाखूनों में गंदगी और बैक्टीरिया होते हैं और जब आप दांतों से नाखूनों को काटते हैं तो यह आपके पाचन को नुकसान पहुंचा सकते हैं। आइए जानते हैं कि नेल बाइटिंग करना आपके स्वास्थ्य पर किस तरह से असर डालता है।
क्यों नुकसानदायक है नेल बाइटिंग? – ​UCLA Healthकी रिपोर्टकई लोग स्ट्रेस, एंग्जायटी या फिर कुछ सोचते हुए अपने नेल्स को दांतों से चबाते रहते हैं। धीरे-धीरे ये उनकी आदत बनती जाती है। के मुताबिक, लगभग30% तक आबादीनेल बाइटिंग करती है। लेकिनअगर आपका नाखून चबाना पुराना है,तो आप अपने नाखूनों और आसपास की त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं।साथ ही नियमित रूप से अपनी उंगलियां अपने मुंह में डालने से संभावित रूप से आपका शरीर बैक्टीरिया से संक्रमित हो सकता है।
क्यों नेल बाइटिंग बन जाती है आदत? – यह आदत अक्सर घबराहट, ऊबने, अकेलापन या भूख महसूस करने की प्रतिक्रिया में एक कोपिंग मैकेनिज्म के रूप में शुरू होती है। लेकिन यह आमतौर पर भावनात्मक या मनोवैज्ञानिक समस्याओं से भी जुड़ा हो सकता है।
दांतों की समस्या – आमतौर पर सभी अपने नेल्स को अपने आगे वालों दांतों से चबाते हैं, जिससे दांतों में क्रैक आ सकता है या फिर दांतों का गलत संरेखण यानीmisalignmentहो सकता है। ऐसा इसलिए भी होता है, क्योंकि हमारे आगे के दांत कठोर चीजों को चबाने के लिए नहीं बने होते हैं।
फंगल इंफेक्शन और टिशू डैमेज – इसके अलावा नेल बेड में फंगल इंफेक्शन भी हो सकता है। साथ हीनेल बाइटिंग की वजह से आपकी अंगुलियों,नाखूनों और क्यूटिकल्स को ऊतक क्षति हो सकती है। जिससे दर्द व सूजन का सामना करना पड़ सकता है।
पाचन संबंधी समस्याएं – छोटे नाखून के टुकड़े निगलने या दूषित नाखून काटने से पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। यह पेट के इंफेक्शन की वजह बन सकती है, जिससे पेट में दर्द हो सकता है।