Wednesday , October 29 2025 1:10 AM
Home / Lifestyle / एड़ियों तक लंबी होगी चोटी.. त्वचा भी चमकेगी, बस 3 तरीके से करें 1 तेल का इस्तेमाल, 2 बार में दिखेगा असर

एड़ियों तक लंबी होगी चोटी.. त्वचा भी चमकेगी, बस 3 तरीके से करें 1 तेल का इस्तेमाल, 2 बार में दिखेगा असर


बालों और त्वचा के लिए लोग अक्सर अलग-अलग चीजों का इस्तेमाल करते हैं। इन दोनों ही तरह के प्रोडक्ट्स में अलग-अलग पैसे खर्चने का भी कोई खास फायदा नहीं होता है। अगर आप इस स्थिति से बचना चाहते हैं, तो बस एक तेल को खरीद लें। आइए इस बारे में विस्तार से जान लेते हैं ।
त्वचा और बालों की समस्याओं का कोई एक मौसम नहीं होता है। ये ऐसी परेशानियां हैं, जो कभी भी किसी को भी अपना शिकार बना लेती हैं। अब जो समस्या होती है, उसी के हिसाब से इलाज किया जाता है। अब अगर आपको स्किन और हेयर दोनों की समस्या एक साथ हो रही है, तो आपको इन दोनों ही परेशानियों के लिए अलग-अलग प्रोडक्ट्स खरीदने ही होंगे। देखा जाए, तो अलग-अलग प्रोडक्ट्स खरीदने में व्यक्ति को कोई समस्या ना हो, मगर ये प्रोडक्ट्स आते इतने महंगे हैं और फिर मनचाहे परिणाम भी नहीं देते हैं। ऐसे में गुस्सा आता ही है कि हमारे पैसे बर्बाद हो गए। अब ये समस्याएं अपने आप ठीक हो रही हैं, तो ठीक है वरना कोई बात नहीं। मगर आपको ये समझना होगा कि त्वचा और बालों की समस्याओं को अगर आप ऐसे ही छोड़ देते हैं, तो ये कम होने की जगह गंभीर रूप ले लेती हैं। इस स्थिति में आपका पैसा ज्यादा खर्च होता है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या किया जा सकता है?
कैसे करें बचाव? – बाजारों में मिलने वाले प्रोडक्ट्स महंगे होते हैं। इसके साथ ही, इन चीजों में केमिकल की मात्रा भी ज्यादा होती है। अब हम ये नहीं कहेंगे कि ये प्रोडक्ट्स किसी काम के नहीं होते हैं, क्योंकि कई लोगों के लिए ये काम कर जाते हैं और कई लोगों के लिए नहीं भी करते हैं। हालांकि, अगर ये आपके लिए काम नहीं कर रहे हैं और आप सोच रहे हैं कि त्वचा और बालों के प्रोडक्ट्स ही पैसे लगा देंगे तो बजट हिल जाएगा। ऐसे में हम आपको एक ऐसा तेल बताएंगे, जो आपकी स्किन और बाल दोनों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इससे फायदा ये होगा कि आप बस एक चीज से कई तरह की समस्याओं का इलाज कर पाएंगे। आइए इस बारे में विस्तार से जान लेते हैं।
कैस्टर ऑयल के फायदे – अगर आपके घर पर कैस्टर ऑयल यानी अरंडी का तेल नहीं है, तो आपको इसे मंगवा लेना चाहिए। ये तेल त्वचा और बाल दोनों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन ई, ओमेगा-6 फैटी एसिड और राइसिनोलिक एसिड जैसे तत्व अच्छी मात्रा में होते हैं। ये त्वचा को गहराई से मॉइस्चराइज करते हैं, रूखेपन और झुर्रियों की समस्या को कम करते हैं। ये स्किन में कोलेजन प्रोडक्शन को बढ़ा देते हैं। इससे स्किन सॉफ्ट और ग्लोइंग नजर आती है।
वहीं, बालों के लिए कैस्टर ऑयल बहुत फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद पोषक-तत्व बालों को मजबूत और घना बनाते हैं। इससे डैंड्रफ कम होता है और हेयर फॉल को रोकने में मदद मिलती है। हालांकि, आपको इस तेल का सही तरह से इस्तेमाल करना आना चाहिए। इस बारे में कंटेंट क्रिएटर अनु त्रिपाठी ने जानकारी दी है।
स्किन के लिए कैसे करें इस्तेमाल – बता दें कि कैस्टर ऑयल में रिसिनोलिक एसिड बहुत अच्छी मात्रा में होता है। ये त्वचा को नमी देता है और मुंहासे पैदा करने वाले बैक्टीरिया से लड़ता है। इसे इस्तेमाल करने के लिए आप सोने से पहले मुंह धोकर, तेल की 2-3 बूंदें अपने चेहरे पर रगड़ लेनी है। आपको ऐसा हफ्ते में कम से कम 2-3 बार करना है। ध्यान रखें कि अगर आपकी ऑयली स्किन है, तो 30 मिनट बाद आपको इस तेल को पोंछ लेना है।
स्किन के लिए दूसरा तरीका – आप स्किन की सेहत का ख्याल रखने के लिए नाभि पर अरंडी का तेल भी लगा सकते हैं। इससे पाचन, हार्मोन और त्वचा के स्वास्थ्य को बैलेंस करने में मदद मिलती है। ये एक बेहतरीन आयुर्वेदिक नुस्खा है। ऐसे में आप सोने से पहले अपनी नाभि पर 1-2 बूंदें तेल की गिराएं। इसे रात भर लगा रहने दें। आप इस नुस्खे को रोजाना अपना सकते हैं।
हेयर ग्रोथ और स्कैल्प का स्वास्थ्य – बालों की ग्रोथ बढ़ानेके लिए अरंडी का तेल फायदेमंद होता है। ये बालों को बढ़ाता है और जड़ों को गहराई से पोषण देता है। इससे बालों का झड़ना कम होता है और बालों को घना बनाने में मदद मिलती है। इसे इस्तेमाल करने के लिए तेल को हल्का गर्म करें और नारियल या बादाम के तेल में मिलाकर लगा लें। इससे स्कैल्प की मालिश करें और रात भर या बाल धोने से पहले 2 घंटे के लिए लगा रहने दें। आप ऐसा हफ्ते में 2 बार करें।