Thursday , February 19 2026 12:20 AM
Home / Entertainment / Bollywood / आर्मी वर्दी में वायनाड की तबाही देखने पहुंचे मोहनलाल के खिलाफ अपमानजनक कॉमेंट पड़ा भारी, यूट्यूबर हुआ गिरफ्तार

आर्मी वर्दी में वायनाड की तबाही देखने पहुंचे मोहनलाल के खिलाफ अपमानजनक कॉमेंट पड़ा भारी, यूट्यूबर हुआ गिरफ्तार


वायनाड में आई प्राकृतिक आपदा झेल रहे इलाकों का दौरा करने पहुंचे एक्टर मोहनलाल को देख एक यूट्यूबर ने मजाक उड़ाया है। बताया जा रहा है कि यूट्यूबर ने उनके खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की, जिसके बाद उसके ऊपर कड़ा एक्शन लिया गया और उसे गिरफ्तार किया जा चुका है।
हाल ही में केरल के वायनाड में आई प्राकृतिक आपदा में कई लोगों की जानें गईं। पिछले दिनों साउथ सिनेमा के दिग्गज एक्टर मोहनलाल ने वायनाड में हुई भीषण तबाही हुए नुकसान को देखने के लिए खुद पहुंचे। एक्टर सेना की वर्दी में दिखे और इसे लेकर एक यूट्यूबर ने उनका मजाक उड़ाया और कथित तौर पर अपमानजनक कॉमेंट भी किया। इसके बाद इस यूट्यूबर को केरल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
तिरुवल्ला पुलिस ने शुक्रवार सुबह अजू एलेक्स को गिरफ्तार किया, जो अपने ‘चेकुथन’ यूट्यूब चैनल के लिए जाना जाता है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक ये गिरफ्तारी एसोसिएशन ऑफ मलयालम मूवी आर्टिस्ट्स (एएमएमए) के महासचिव और अभिनेता सिद्दीकी द्वारा दायर एक शिकायत के बाद की गई है।
‘यूट्यूबर अक्सर मलयालम इंडस्ट्री के एक्टर्स को अब्यूज करता रहा है’ – सिद्दीकी ने बताया कि यूट्यूबर अक्सर मलयालम इंडस्ट्री के एक्टर्स को अब्यूज करता रहा है। सिद्दीकी ने ये भी कहा, ‘हमारे देश में कानून है। हम चुपचाप बैठकर ये नहीं देख सकते कि हमारे मेंबर्स को कोई रोज अब्यूज़ करता रहे।’
‘वायनाड में हुई तबाही एक गहरा घाव है, जिसे भरने में समय लगेगा’ – बताते चलें कि वायनाड में हुई तबाही का नजारा देखने के बाद मोहनलाल ने इंस्टाग्राम पर खुद यहां की तस्वीरें शेयर की थीं। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा खा, ‘वायनाड में हुई तबाही एक गहरा घाव है, जिसे भरने में समय लगेगा। हर घर का नष्ट होना और जीवन का अस्त-व्यस्त होना एक व्यक्तिगत त्रासदी है।