Monday , February 16 2026 7:21 AM
Home / Lifestyle / मेकअप करना तो सीख गईं लेकिन फिर भी हैं इन 5 गलतियों से जीरो, अगर कुछ बातों का रखा ध्यान, बन जाएंगी हीरोइन

मेकअप करना तो सीख गईं लेकिन फिर भी हैं इन 5 गलतियों से जीरो, अगर कुछ बातों का रखा ध्यान, बन जाएंगी हीरोइन


चेहरे पर मेकअप लगाना जरूरी तो नहीं है, लेकिन अगर आप कॉंफिडेंट और प्रेजेंटेबल दिखना चाहती हैं, तो ये करना जरूरी हो जाता है। हालांकि, महिलाएं अक्सर मेकअप के जल्दी से खराब होने की शिकायत करती हैं। अगर आप इस स्थिति से बचना चाहती हैं, तो कुछ मिस्टेक्स यानी गलतियां भूल से भी नहीं करनी चाहिए।
मेकअप आजकल के समय में बहुत ज्यादा ट्रेंडिंग जरूर है, लेकिन ऐसा बिलकुल भी जरूरी नहीं है कि आपको मेकअप करना ही करना है। की अपनी चॉइस होती है कि वो मेकअप करना भी चाहती है या नहीं। अगर इसके फायदों के बारे में बात करें, तो सोशल मीडिया पर मेकअप की अच्छी छवि नहीं है। लोग मेकअप की माध्यम से महिलाओं का मजाक उड़ाने की कोशिश करते हैं। मगर समझा जाए, तो मेकअप किसी की सच्चाई को छुपाने का तरीका नहीं होता है। ये महिलाओं के पहले से सुंदर चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने का काम करता है। इससे महिलाएं और भी ज्यादा कॉन्फिडेंट महसूस करती हैं।
ऐसे में ये पूरी तरह से आपके ऊपर होता है कि आप मेकअप करना चाहती भी हैं या नहीं। अगर आप बिना मेकअप के ही कॉंफिडेंट और नेचुरल ब्यूटी में भरोसा करती हैं, तो आपको इसकी कोई जरूरत नहीं है। हालांकि, आप मेकअप करना चाहे या नहीं, ये अलग बात है। मगर मेकअप करना सीखने में कोई हर्ज नहीं है, ये अलग बात है। दरअसल, मेकअप आना एक बेसिक स्किल की तरह है। आप नहीं जानती हैं कि कब आपको या आपके आसपास किसी को इस स्किल की जरूरत आ पड़े। मेकअप देखने में जितना आसान लगता है, इसे करना थोड़ा मुश्किल होता है। आपकी जाने-अनजाने की कुछ गलतियां आपके पूरे लुक को बर्बाद कर सकती हैं।
मेकअप की गलतियां लुक कर देती हैं बर्बाद – अक्सर हम लोग जाने अनजाने में मेकअप से जुड़ी कुछ बेसिक गलतियां कर देते हैं। यहां हम अनजाने शब्द का इस्तेमाल इसलिए कर रहे हैं, क्योंकि बिगिनर्स अक्सर मेकअप को लेयरिंग के रूप में देखते हैं। मगर ये सिर्फ एक के ऊपर एक प्रोडक्ट को पोतने तक सीमित नहीं होती है। यही वजह है कि हम कुछ गलतियां कर बैठते हैं, जिससे पूरा का पूरा लुक ही बर्बाद हो जाता है।