Monday , February 9 2026 11:20 AM
Home / News / टैरिफ पर यूनुस ने उड़ाया था भारत का मजाक, यूरोप के बाद अब US से ट्रेड डील सील, बांग्लादेश में लगेगा ताला?

टैरिफ पर यूनुस ने उड़ाया था भारत का मजाक, यूरोप के बाद अब US से ट्रेड डील सील, बांग्लादेश में लगेगा ताला?


यूरोपीय यूनियन के बाद भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील हो गया है। इसके तहत भारत पर लगाया गया 50 प्रतिशत अमेरिकी टैरिफ अब खत्म हो गया है। इस डील के तहत फिलहाल जो बातें पता चली हैं, उनके मुताबिक भारतीय प्रोडक्ट्स पर अमेरिका अब 18 प्रतिशत टैरिफ लगाएगा। भारत के लिहाज से पिछले दो हफ्ते में ये दूसरा मास्टरस्ट्रोक है, वहीं पड़ोसी देशों बांग्लादेश और पाकिस्तान के लिए ये बहुत बड़ा झटका है। यूरोप-भारत ट्रेड डील के बाद से ही ये दोनों देश परेशान था, लेकिन अब रही सही कसर अमेरिका-भारत ट्रेड डील ने पूरी कर दी है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि भारत और अमेरिका एक ट्रेड डील पर सहमत हो गए हैं, जिसके तहत वाशिंगटन, भारतीय सामान पर अपना टैरिफ मौजूदा 50 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर देगा, जिसके बदले में नई दिल्ली रूसी तेल खरीदना बंद कर देगा और ट्रेड बैरियर कम करेगा। इसका बांग्लादेश और पाकिस्तान की कपड़ा इंडस्ट्री पर बहुत बुरा असर होगा। बांग्लादेशी सामानों पर अमेरिका ने 20 प्रतिशत का और पाकिस्तान पर 19 प्रतिशत का टैरिफ लगाया हुआ है।
मोहम्मद यूनुस ने उड़ाया था भारत का मजाक – आपको याद होगा कि कैसे बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने टैरिफ को लेकर भारत का मजाक उड़ाया था। उन्होंने ब्रिटिश अमेरिकी पत्रकार मेहदी हसन को दिए इंटरव्यू में भारत पर तंज कसा था। उन्होंने बांग्लादेश-अमेरिका ट्रेड डील की तारीफ करते हुए कहा था कि “अमेरिका के साथ जिस तरह का ट्रेड डील हमने किया है, उससे हम बहुत खुश हैं। हमारे ऊपर 20 प्रतिशत का टैरिफ लगाया गया है जो बिल्कुल सही है और ये उतना ज्यादा नहीं है, जिससे की हम चिंतित हों।” तभी मेहदी हसन ने भारत का जिक्र कर दिया।