
‘स्पाइडर मैन’ कपल टॉम हॉलैंड और जेंडया ने गुपचुप शादी कर ली है! एक्ट्रेस की लंबे समय से स्टाइलिस्ट रहीं लॉ रोच ने यह दावा किया है। यह खबर ऐसे समय में आई है, जब बीते साल गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स के दौरान जेंडया के हाथों में सगाई वाली अंगूठी भी नजर आई थी। दोनों उससे पहले कार में किस करते हुए भी दिखे थे।
हॉलीवुड के क्यूट कपल जेंडया और टॉम हॉलैंड ने गुपचुप शादी कर ली है! जी हां, यह दावा किया है सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट लॉ रोच ने। एक्टर अवार्ड्स 2026 के रेड कारपेट पर बातचीत के दौरान, रोच ने हिंट दिया है कि ‘स्पाइडर मैन’ कपल ने शायद शादी कर ली है। लॉ रोच, कई साल से जेंडया के साथ मिलकर काम कर रही हैं। जब ‘एक्सेस हॉलीवुड’ ने इवेंट के दौरान लॉ रोच से कपल के रिश्ते के बारे में पूछा गया, तो सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट ने कहा, ‘उनकी शादी पहले ही हो चुकी है।’
रविवार, 1 मार्च को मौका था साल 2026 के एक्टर अवार्ड्स में रेड कार्पेट का। इस दौरान लॉ रोच मीडिया से बात कर रही थीं। जेंडया की लंबे समय से स्टाइलिस्ट ने कहा, ‘शादी पहले ही हो चुकी है।’ इसके बाद उन्होंने मजाकिया लहजे में आगे मीडिया से कहा’, ‘आपने इसे मिस कर दिया।’ इस पर रिपोर्टर ने फिर पूछा, ‘क्या यह सच है?’ लॉ रोच ने हंसते हुए जवाब दिया, ‘बिल्कुल, यह बहुत ही सच्ची बात है!’
गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स में जेंडया के हाथ में सगाई की अंगूठी – लॉ रोच के दावे के बाद जहां सोशल मीडिया पर फैंस दीवाने हो गए हैं, वहीं बीते साल सगाई की अटकलें वाली खबरें फिर से वायरल हो रही हैं। 5 जनवरी को 2025 के गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स के दौरान 29 साल की जेंडया अपने बाएं हाथ की रिंग फिंगर में डायमंड की अंगूठी पहने नजर आई थीं। तब TMZ ने अगले दिन 6 जनवरी को कपल के करीबी सूत्र के हवाले से इस खबर को कन्फर्म किया था। बताया कि जेंडया और टॉम हॉलैंड ने सगाई कर ली है।
टॉम हॉलैंड ने किया जेंडया को शादी के लिए प्रपोज! – उसी दिन, यानी 6 जनवरी को ही ‘पीपुल’ मैगजीन ने भी सूत्र के हवाले से बताया कि ‘क्राउडेड रूम’ स्टार टॉम हॉलैंड जो खुद भी 29 साल के हैं, कुछ समय से ‘ड्यून’ की एक्ट्रेस को प्रपोज करना चाहते थे। करीब 10 साल डेटिंग के बाद दोनों ने यह समझ लिया कि यही वह सही समय है, जब दोनों को अब शादी कर लेनी चाहिए।
टॉम हॉलैंड ने जेंडया को बताया ‘मंगेतर’ – इसके बाद सितंबर 2025 में, टॉम हॉलैंड ने सगाई पर चुप्पी तोड़ी। एक पैनल इवेंट के दौरान रिपोर्टर ने बातचीत में जेंडया को टॉम हॉलैंड की गर्लफ्रेंड बताया। X पर चल रही क्लिप में, ऑफ-कैमरा रिपोर्टर को यह कहते हुए सुना जा सकता है, ‘मैं अपनी बेटी को लाया था और वह तुम्हारी गर्लफ्रेंड से मिलने आई है।’ इस पर टॉम हंसते हुए जवाब देते हैं, ‘मंगेतर।’
‘स्पाइडर-मैन: होमकमिंग’ के सेट पर हुआ प्यार – जेंडया और टॉम हॉलैंड, दोनों ही अपने रिश्ते को लेकर बहुत प्राइवेट रहे हैं। साल 2016 में उनकी डेटिंग की अफवाहें तब उड़ीं, जब उन्हें ‘स्पाइडर-मैन: होमकमिंग’ में एक-दूसरे के साथ कास्ट किया गया था। हालांकि, जेंडया और टॉम दोनों ने कहा कि उस समय उनका कनेक्शन पूरी तरह से प्लेटोनिक था। इसके बाद जुलाई 2017 में, एक सूत्र ने ‘पीपुल’ को बताया कि इस जोड़ी के बीच सेट पर रोमांटिक रिश्ता था।
शूट के दौरान होती थी जेंडया और टॉम की मस्ती, साथ मनाने गए वेकेशन – ‘स्पाइडर-मैन: होमकमिंग’ से जुड़े इनसाइडर ने कहा, ‘वे स्पाइडर-मैन की शूटिंग के दौरान एक-दूसरे से मिलने लगे थे। वे इसे प्राइवेट और पब्लिक की नजरों से दूर रखने के लिए बहुत सावधान रहे हैं, लेकिन दोनों एकसाथ छुट्टियों पर हैं और एक-दूसरे के साथ जितना हो सके उतना समय बिताने की कोशिश कर रहे हैं।’
‘सेट पर दोनों एकसाथ बहुत खुश रहते थे’ – एक अन्य सूत्र ने बताया, ‘जेंडया और टॉम, दोनों बहुत महत्वाकांक्षी हैं। काम के स्तर पर दोनों एक-दूसरे को चैलेंज करते हैं। लेकिन, सबसे जरूरी बात ये है कि दोनों साथ में बहुत खुश रहते हैं। दोनों का सेंस ऑफ ह्यूमर काफी मिलता-जुलता है। सेट पर भी साथ में मजाक करना पसंद करते हैं। उनके बीच बहुत अच्छी नोकझोंक होती है।’
साल 2021 में जेंडया और टॉम हॉलैंड के अफेयर की आधिकारिक पुष्टि हुई। जब दोनों एक्टर्स को एक कार में किस करते हुए देखा गया। उसी साल नवंबर में, टॉम हॉलैंड ने GQ से बातचीत में रिश्ते की प्राइवेसी और फेम को बैलेंस करने की चुनौतियों के बारे में खुलकर बात की। टॉम ने कहा, ‘हमारे फेम का एक नुकसान यह है कि प्राइवेसी अब हमारे कंट्रोल में नहीं है। एक पल, जो आपको लगता है कि यह दो लोगों के बीच की बात है, जो एक-दूसरे से बहुत प्यार करते हैं, अब उसे भी पूरी दुनिया के साथ शेयर किया जाता है।’
Home / Entertainment / Zendaya और Tom Holland ने की गुपचुप शादी! स्टाइलिस्ट का दावा, जानिए 10 साल के रिश्ते की पूरी कहानी
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website