
अभिनेत्री हेलन मिरेन का कहना है कि उन्हें चीजों पर जल्दी भरोसा हो जाता है और उनका यह मानना है कि हमेशा किसी भी चीज को लेकर ज्यादा शक करना थका देने वाला होता है। मिरेन ने कहा, “लोगों के भरोसे का दुरुपयोग करना आसान है। मुझे लगता है कि इंसान के लिए भरोसा करना सबसे ज्यादा कठिन काम है और मैं इस चीज को बखूबी कर लेती हूं। मेरे पति इसे लेकर कभी-कभार मुझसे बेहद नाराज भी हो जाते हैं, क्योंकि ऐसा मैं भरपूर करती हूं।”
मिरेन ने आगे कहा, “किसी इंसान और उसकी अभिप्रेरणा को लगातार शक करने से बेहतर यकीन करना जीवन को जीने का एक बेहद ही सुखद तरीका है। क्या आप सच बोल रहे हैं? क्या वाकई में इतने पैसे खर्च करने चाहिए? क्या वह बिल को लेकर मुझे धोखा दे रहा है? ये सारे सवाल थका देने वाले हैं। भरोसा करना इससे कहीं ज्यादा बेहतर है, हां कभी-कभार आपको इसमें नुकसान उठाना भी पड़ सकता है, लेकिन ज्यादातर लोग वास्तव में बहुत अधिक अच्छे होते हैं।”
काम की बात करें तो मिरेन को फिलहाल ‘द गुड लायर’ के रिलीज होने का इंतजार है, जिसमें इयान मैकेलेन भी हैं। वार्नर ब्रोस पिक्चर भारत में इस फिल्म को 29 नवंबर के दिन रिलीज करेगी।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website