
भारतीय टीम ने एशिया कप 2025 के फाइनल में पाकिस्तान को हराया था, हालांकि भारत ने एसीसी और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से मना कर दिया था। यह बात नकवी को इतनी बुरी लगी थी कि वह ट्रॉफी ही अपने साथ ले गए थे। अब तक टीम इंडिया को एशिया कप की ट्रॉफी नहीं सौंपी गई है।
उस घटना के बाद से मोहसिन नकवी को सोशल मीडिया पर यूजर्स ट्रॉफी चोर के नाम से बुलाते हैं। हालांकि अब बांग्लादेश से वनडे सीरीज हारने के बाद पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी कामरान अकमल ने भी मोहसिन नकवी का बिना नाम लिए ट्रॉफी चोरी करने वाला बयान दिया है।
कामरान अकमल ने अपने बयान में क्या कहा? – पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज कामरान अकमल ने गेम प्लान शो पर कहा, ‘आप जीतेंगे नहीं, टीमों से जीतेंगे नहीं तो आईसीसी इवेंट क्या ट्रॉफी चोरी करके ले आनी है? खेलके लानी है, जीत के लानी है, टीम बनानी है, ऐसे थोड़ी आनी है।’ अपने इस बयान से कामरान अकमल ने पाकिस्तान टीम समेत पीसीबी की भी आलोचना की है।
बांग्लादेश के सामने भी बेइज्जत हुआ पाकिस्तान – टी20 वर्ल्ड कप 2026 में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद बांग्लादेश की पाकिस्तान के सामने भी गजब बेइज्जती हुई है। दरअसल, विश्व कप खत्म होने के ठीक बाद पाकिस्तान ने बांग्लादेश का तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए दौरा किया। यह सीरीज पाकिस्तान 2-1 से हार गई। सीरीज का पहला मुकाबला बांग्लादेश ने 8 विकेट से जीता।
इसके बाद दूसरे मुकाबले में पाकिस्तान ने डीएलएस मैथड के चलते 128 रन से मुकाबला जीता। वहीं सीरीज डिसाइडर में बांग्लादेश ने रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान को 11 रन से हरा दिया और सीरीज अपने नाम कर ली। बता दें कि बांग्लादेश ने पाकिस्तान से 11 साल बाद कोई वनडे सीरीज जीती है। 2015 में बांग्लादेश ने पाकिस्तान से आखिरी बार वनडे सीरीज जीती थी।
Home / Sports / मोहसिन नकवी को खुलेआम कामरान अकमल ने कहा ट्रॉफी चोर? पाकिस्तानी दिग्गज ने कर दी गजब बेइज्जती
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website