Tuesday , March 10 2026 10:40 PM
Home / Uncategorized / पाकिस्‍तान बना रहा परमाणु बम से लैस गोला या बारूदी सुरंग! ‘जीरो रेंज वेपन’ का खुलासा, विशेषज्ञों ने भारत को डराया

पाकिस्‍तान बना रहा परमाणु बम से लैस गोला या बारूदी सुरंग! ‘जीरो रेंज वेपन’ का खुलासा, विशेषज्ञों ने भारत को डराया


पाकिस्‍तान के परमाणु बम अब भारत के लिए बहुत बड़ा खतरा बन गए हैं। यही नहीं अब पाकिस्‍तान के जीरो रेंज के परमाणु बम पर काम करने का खुलासा हुआ है। पाकिस्‍तान के परमाणु बम का विकास करने वाली संस्‍था एनसीए के सलाहकार र‍िटायर लेफ्टिनेंट जनरल खालिद किदवई ने खुलासा किया है कि उनका देश अब जीरो मीटर रेंज से लेकर 2,750 किमी तक मार करने वाले परमाणु हथियारों पर काम कर रहा है। विशेषज्ञों के मुताबिक यह जीरो रेंज वेपन पाकिस्‍तान की परमाणु रणनीति में नाटकीय और खतरनाक बदलाव का संकेत है। खालिद किदवई ने यह भी बताया किया कि पाकिस्‍तान के पास समुद्र, जमीन और हवा से परमाणु हथियार गिराने की क्षमता है। पाकिस्‍तान का उद्देश्‍य भविष्‍य में भारत को सर्जिकल स्‍ट्राइक या जमीनी हमला करने से रोकना है।
अमेरिका की चर्चित पत्रिका फॉरेन पॉलिसी की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले महीने पाकिस्‍तान ने अपने पहले परमाणु परीक्षण के 25 साल पूरे होने का जश्‍न मनाया था। इसी दौरान पाकिस्‍तान की वर्तमान परमाणु नीति को लेकर काफी जानकारी सामने आई। लेफ्टिनेंट जनरल खालिद किदवई पाकिस्‍तान की परमाणु नीति और एटम बमों की सुरक्षा रणनीति बनाने वाली संस्‍था एसपीडी के पूर्व महानिदेशक हैं। उन्‍होंने अपने भाषण के दौरान यह दोहराया कि पाकिस्‍तान भारत की कथित कोल्‍ड स्‍टार्ट नीति के खिलाफ जमीन, हवा और पानी के जरिए परमाणु हमला करने की ताकत यानि न्‍यूक्लियर ट्रायड को मजबूत करेगा।
परमाणु बम से लैस तोप के गोले बना रहा पाक‍िस्‍तान! – किदवई ने इसी दौरान खुलासा किया कि पाकिस्‍तान की इस न्‍यूक्लियर ट्रायड नीति में जीरो मीटर रेंज से लेकर 2750 किमी तक परमाणु हमला करने की क्षमता और विनाशकारी परमाणु बम शामिल है। इसमें रणनीतिक, ऑपरेशनल और टैक्टिकल परमाणु बम शामिल हैं। फॉरेन पॉलिसी ने कहा कि न्‍यूनतम रेंज को घटाकर जीरो मीटर करना बहुत अप्रत्‍याशित है और अगर इसे क्रियान्वित किया गया तो यह पाकिस्‍तान की परमाणु नीति की सोच में बहुत बड़ा बदलाव होगा। रिपोर्ट में कहा गया है कि जीरो रेंज के परमाणु बम बनाने का मतलब है कि पाकिस्‍तान या तो ठीक उसी तरह के परमाणु बम से लैस तोप के गोले बनाने जा रहा है जैसे अमेरिका, सोवियत संघ और ब्रिटेन ने कोल्‍ड वॉर के समय किया था।