22वीं एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप, भुवनेश्वर
8 जुलाई, 2017- भुवनेश्वर से डॉ. विवेक शर्मा
उड़ीसा की राजधानी भुवनेश्वर में संपन्न हुई 22वीं एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारतीय महिला एथलीटों का दबदबा रहा। भारत ने चार दिनों में कुल 29 पदकों पर कब्जा जमाया जिसमें से 16 पदक महिला खिलाड़ियों के खाते में गए। इसमें 6 स्वर्ण पदक, दो रजत औऱ 8 कांस्य पदक शामिल रहे। स्वर्ण पदक जीतने वाली सभी महिला एथलीटों ने अगले महीने लंदन में होने वाली विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए भी क्वालिफाई कर लिया है। इसमें शॉट पुट में मनप्रीत कौर, 400 मीटर रेस में निर्मला, 3000 मीटर स्टीपलचेस में सुधा सिंह, हेप्टाथलॉन में स्वपना बर्मन, 1500 मीटर रेस में चित्रा और 4 गुणा 400 मीटर रेस की निर्मला,जिस्ना मैथ्यू, देबश्री मजूमदार और एम आर पुवम्मा शामिल हैं। हरेक खिलाड़ी ने रेस के बाद यही उम्मीद जताई कि वो वर्ल्ड चैंपियनशिप में बेहतर प्रदर्शऩ करेंगी क्योंकि लंदन का मौसम उतना गर्म नहीं होगा जितना कि भुवनेश्वर में रहा। अधिकांश खिलाड़ियों की शिकायत अधिक उमस को लेकर रही जिससे की उनके टाइमिंग पर भी असर पड़ा। खिलाड़ियों के मुताबिक मौसम जब कम उमस वाला, थोड़ा ठंडा और आयोजन स्थल समुद्र तल के आस-पास नहीं होता है तो प्रदर्शन में सुधार ज़रूर आता है।
भारत के पदक विजेता- 12 स्वर्ण + 5 रजत + 12 कांस्य= 29 पदक
16 पदक – महिला एथलीटों को, 13 पदक – पुरूष एथलीटों
| स्वर्ण पदक | रजत पदक | कांस्य पदक |
| 1. मनप्रीत कौर | 1. नीना वी | 1. जिस्ना मैथ्यू |
| 2. निर्मला | 2. अनु राघवन | 2. दुती चंद |
| 3. सुधा सिंह | 3. तजिन्दर पाल सिंह | 3. शीना एनवी |
| 4. 4×400 महिला रिले | 4. आरोकिया राजीव | 4. पूर्णिमा हेमराम |
| 5. चित्रा पीयू | 5. गोपी थोनाकल | 5. नयना जेम्स |
| 6. स्वपना बर्मन | 6. अन्नू रानी | |
| 7. अजय सरोज | 7. संजीवनी जाधव | |
| 8. नीरज चोपड़ा | 8. 4×100 मी.महिला रिले
(दुती, श्राबणी, हेमाश्री,मर्लिन जोसेफ) |
|
| 9. जी.लक्ष्मनन | 9. देविन्दर सिंह कांग | |
| 10. जी.लक्ष्मनन | 10. विकास गौड़ा | |
| 11. मोहम्मद अनास | 11. जबीर एम पी | |
| 12. 4×400 पुरुष रिले | 12. जिन्सन जॉनसन |
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website