Friday , April 3 2026 3:00 AM
Home / Sports / मौजूदा दौर में रिद्धिमान साहा विश्व के सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर- श्रीधर

मौजूदा दौर में रिद्धिमान साहा विश्व के सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर- श्रीधर

 

आई पी एल : किंग्स इलेवन पंजाब के फिल्डिंग कोच का दावा

 

विवेक शर्मा

9 अप्रैल, इंदौर- किंग्स इलेवन पंजाब टीम के फिल्डिंग कोच श्रीधर का मानना है

कि रिद्धिमान साहा मौजूदा दौर में विश्व के सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर हैं। श्रीधर ने ये

बात आज इंदौर में एक प्रेस कान्फ्रेंस में कही। साथ ही श्रीधर ने ये भी कहा कि फिल्डिंग

के दौरान ग्लेन मैक्सवेल की तकनीक सबसे अच्छी कही जा सकती है। फिल्डिंग तकनीक में

खिलाड़ी की डाईविंग टेकनीक, कैचिंग टेकनिक, खड़े रहने का अंदाज और बॉल पर झपटने की गति

जैसे सभी पहलू देखे जाते हैं। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि हरेक खिलाड़ी की फिल्डिंग टेकनीक

अलग-अलग होती है जिसकी वजह से खेल में विविधता आती है और यही बात क्रिकेट को खूबसूरत

बनाती है। किंग्स इलेवन टीम के फिल्डिंग कोच ने ये बात भी मानी कि कैच का छूटना और मिसफिल्डिंग

होना एक आम बात है और हरेक  खिलाड़ी से कभी ना कभी ये गलतियां होती हैं। लेकिन मैदान पर मैच

के दौरान अगर कैच छूटता है या मिसफिल्डिंग होती है तो उस खिलाड़ी को बैक करना जरूरी है और उसका  उत्साहवर्धन भी जरूरी है। मैच के बाद उनकी तकनीक में सुधार करने पर काम किया जा सकता है। श्रीधर ने ये भी कहा कि आईपीएल के शुरुआती दौर में सभी टीमें धीरे-धीरे आगे बढ़ रही हैं और ये काम किंग्स इलेवन भी कर रही है। उन्होंने माना कि आईपीएल के सीज़न के दौरान दो मैचों के बीच में समय काफी कम होता है जिससे कि हर मैच के बाद स्किल पर सुधार करना संभव नहीं हो पाता है। श्रीधर ने ये भी बताया कि उनकी टीम ज्यादा से ज्यादा इनटेन्सिटी और आक्रामकता के साथ मैदान पर उतरती है और वो आक्रामकता पूरे 20 ओवरों के  दौरान बरकरार रखना जरूरी होता है।