
भारतीय मूल की रैपर टॉमी जेनेसिस का नया गाना ‘ट्रू ब्लू’ विवादों में है। गाने में धार्मिक प्रतीकों के इस्तेमाल से लोग नारा हैं। उन पर हिंदू और ईसाई धर्मों का अपमान करने का आरोप है। सोशल मीडिया पर उन्हें कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।
भारतीय मूल की रैपर जेनेसिस यास्मीन मोहनराज, जिन्हें टॉमी जेनेसिस के नाम से जाना जाता है, उनका नया वीडियो ‘ट्रू ब्लू’ वायरल हो गया है। इसके बाद से ही सिंगर को कड़ी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। वीडियो में, वह नीले रंग के बॉडी पेंट, सोने के गहने और लाल बिंदी के साथ हिंदू देवी की तरह कपड़े पहने हुए दिखाई दे रही हैं, साथ ही एक ईसाई क्रॉस का इस्तेमाल भी कर रही हैं, जिसे कई लोगों ने अपमानजनक माना है।
वीडियो में वह क्रॉस को चाटती हुई और उसके साथ अपनी पीठ के पास पोज देती हुई दिखाई देती हैं। इस सीन ने हिंदू और ईसाई दोनों समुदायों के लोगों को परेशान कर दिया, जिन्होंने इसे ‘ईशनिंदा’ कहा और उन पर सिर्फ ध्यान खींचने के लिए अपमानजनक होने का आरोप लगाया। कुछ लोगों ने इसे वायरल होने के लिए चीप स्टंट भी कहा।
‘ट्रू ब्लू’ गाने की आलोचना – सोशल मीडिया यूजर्स ने रैपर टॉमी जेनेसिस के ‘ट्रू ब्लू’ म्यूजिक वीडियो में उनके इन सीन्स के लिए कड़ी आलोचना की है और उन पर जानबूझकर धार्मिक समुदायों को भड़काने का आरोप लगाया है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website