
अभिनेता रॉबर्ट पैटिनसन का बैटमैन का पहला लुक जारी हो चुका है। उनके पहले लुक को काफी सराहा जा रहा है। वेरायटी डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म के निर्देशक मैट रीवस ने ट्विटर पर आगामी फिल्म ‘द बैटमैन’ में पैटिनसन का पहला लुक जारी किया।
नए लुक में पैटिनसन लाल रंग के प्रकाश वाले कमरे में नजर आ रहे हैं।
पैटिनसन ने ‘बैटमैन’ में बेन एफ्लेक को रिप्लेस किया है। कास्टिंग के इस निर्णय की सोशल मीडिया पर काफी आलोचना की गई थी, यहां तक कि इस फैसले पर फिर से विचार करने के लिए एक याचिका तक दायर की गई थी।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website