
लॉस एंजिल्स। अमेरिकी अभिनेत्री क्रिस्टन बेल का कहना है कि शादी के बाद किसी दूसरे शख्स के प्रति आकर्षित नहीं होना उनके लिए मुश्किल है क्योंकि वह अभी भी दूसरों की ओर आकर्षित होती हैं और इस मामले में वह और उनके पति डेक्स शेपर्ड एक-दूसरे के साथ पूरी ईमानदारी बरतते हैं।
बेल ने ‘द मेल ऑन संडे’ की यू पत्रिका को बताया, ‘‘मैं मानती हूं कि एक रिश्ते में रहने की प्रथा समाज के लिए फायदेमंद है, लेकिन यह मुश्किल है क्योंकि आप अभी भी दूसरों की ओर आकर्षित होते हैं। उम्र के दूसरे दशक में डेक्स एक रिश्ते में थे और इस वजह से जब मैंने उनके साथ डेटिंग करनी शुरू की तो डरी हुई थी। हम दोनों ही सिर्फ एक रिश्ते में नहीं है और मैं नहीं जानती कि ऐसा कभी होगा भी।’’
वेबसाइट ‘फीमेलफस्र्ट डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, हालांकि अभिनेत्री का मानना है कि खुशहाल शादीशुदा जिंदगी की कुंजी ईमानदारी है और कहा कि वह और डेक्स जब भी किसी के प्रति आकर्षित होते हैं तो एक-दूसरे को बताते जरूर हैं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website