Tuesday , March 10 2026 6:00 AM
Home / Uncategorized / न्यूयॉर्क में रेडिएटर की भाप से 11 माह के बच्चे की मौत

न्यूयॉर्क में रेडिएटर की भाप से 11 माह के बच्चे की मौत


अमेरिका में न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन नगर में एक अपार्टमेंट में रेडिएटर से भाप के रिसाव की चपेट में आकर झुलसने से शुक्रवार को 11 महीने के लड़के की मौत हो गयी। न्यूयॉर्क सिटी पुलिस ने यह जानकारी दी। रेडिएटर की मदद से किसी चीज को गर्म या ठंडा किया जा सकता है। इसका उपयोग वाहनों, घरों, एवं विद्युत उपकरण आदि के तापमान को सुरक्षित सीमा में बनाए रखने के लिए किया जाता है।
पुलिस ने बताया कि अधिकारियों को सुबह छह बजे इसकी सूचना मिली जिसके बाद उन्हें एक अपार्टमेंट के शयनकक्ष में बच्चा अचेत अवस्था में मिला जहां गर्म करने वाले रेडिएटर से लगातार भाप निकल रही थी। बच्चे को अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। न्यूयॉर्क सिटी के एक अपार्टमेंट में 2016 में भी रेडिएटर में खामी के बाद भाप से झुलसने से दो बहनों की मौत हो गयी थी।