Thursday , March 26 2026 12:55 AM
Home / Off- Beat / 17 शेरों ने किया हाथी के बच्चे पर अटैक, लेकिन उसने हिम्मत नहीं हारी

17 शेरों ने किया हाथी के बच्चे पर अटैक, लेकिन उसने हिम्मत नहीं हारी

इंसान के साथ सबसे अच्छी बात ये है कि वो दूसरों को समझता है और फिर उनसे कुछ सीखता है। ऐसे ही हमन बदलाव करके अपने जीवन को बेहतर बनाया है। कुछ नई-नई खोजें की हैं। हार मानना ना इंसान की फितरत में है, ना ही किसी और जीव की फितरत में। हर कोई फाइट करना जानता है। बात जब जान पर बन आती है तो कुछ ऐसा कर जाते हैं हम कि देखने वाले हैरान ही रह जाता है। पर जानवर कई बार हमें भी शॉक्ड कर देते है। ऐसा ही एक हाथी के बच्चे ने कर दिखाया। एक हाथी के बच्चे पर 17 शेरों ने अटैक किया था। लेकिन उसने हार नहीं मानी और वो लड़ता रहा।नहीं हारता हिम्मत : Clement Ben जोकि पेशे से आईएफएस अधिकारी हैं, उन्होंने यह वीडियो शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे हाथी के बच्चे पर कई सारे शेर टूट पड़ते हैं। यहां तक कि एक शेर तो उसके ऊपर चढ़ जाता है। वो उसपर खतरनाक अटैक करते हैं। लेकिन हाथी का बच्चा दौड़ता रहता है। आखिरकार वो हार मान जाते हैं और हाथी का बच्चा उनपर हमला करने के लिए भी दौड़ता है। शेर जब ये देखते हैं तो वो डर जाते हैं।