Tuesday , March 24 2026 6:49 PM
Home / Entertainment / 17 साल बाद बदं हुआ कौन बनेगा करोड़पति का अग्रेंजी वर्जिन “WHO WANTS TO BE A MILLIONAIRE”

17 साल बाद बदं हुआ कौन बनेगा करोड़पति का अग्रेंजी वर्जिन “WHO WANTS TO BE A MILLIONAIRE”


टीवी का सबसे ज्यादा पंसद किया जाने वाला रिएलिटी गेम शो कौन बनेगा करोड़पति देश ही नहीं विदेशों में भी पॉपुलर है। कौन बनेगा करोड़पति का अग्रेंजी वर्जिन “Who Wants to Be a Millionaire?” विदेश में काफी पॉपुलर रहा। इस शो ने पिछले 17 साल से लगातार लोगों के दिलों पर अपनी खास जगह बनाई थी। लेकिन अब कई सालों के लगातार प्रसारण के बाद टीवी शो “Who Wants to Be a Millionaire?” को कैंसिल कर दिया गया है।
बता दें कि साल 2002 के बाद यह शो 17 सालों तक लगातार प्रसारित हुआ था। इंटरनेशल वर्जन के इस अंग्रेजी शो का टेलिकास्ट एबीसी चैनल पर किया जा रहा था. एक रिपोर्ट के मुताबिक, “Who Wants To Be A Millionaire के 17 सालों के सक्सेसफुल प्रसारण के बाद शो 2019-20 के सीजन के लिए नहीं लौटेगा।”

नकारी के लिए बता दें शो का प्रोडक्शन वैलेक्रेस्ट प्रोडक्शन के द्वारा किया जाता है और इसके डिस्ट्रिब्यूशन की जिम्मेदारी ABC होम एंटरटेनमेंट एंड टीवी डिस्ट्रिब्यूशन की होती है। साल 1999 में शो एबीसी के प्राइम टाइम स्लॉट पर पहली बार चलाया गया था और लगातार 2002 तक प्रसारित हुआ। शो के होस्ट रेजिस फिलबिन थे जिन्हें दर्शकों ने खूब पसंद किया।