अमेरिका में नए ट्रंप प्रशासन के साथ सहयोग के रूप में अपने अवैध अप्रवासियों को वापस भेजने की योजना बना रहा है। जानकारी के अनुसार, अमेरिका से लगभग 18000 अवैध भारतीय प्रवासियों की पहचान की गई है, जिन्हें वापस घर भेजा जाना है। अमेरिका में अवैध प्रवासियों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्र्पति बनने के बाद वहां अवैध रूप से रह रहे भारतीयों को उनके देश भेजने की तैयारी हो गई है। भारत ने सरकार ने अपने सभी नागरिकों की पहचान करने और उन्हें वापस लाने के लिए डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन के साथ मिलकर काम करने का संकेत दिया है। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट ने अपनी रिपोर्ट में इसकी जानकारी दी है। मामले से परिचित लोगों के अनुसार, अमेरिका में लगभग 18000 अवैध भारतीय प्रवासियों की पहचान की है, जिन्हें वापस घर भेजा जाना है। ट्रंप ने शपथ ग्रहण के पहले ही दिन कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसने सामूहिक निर्वासन के लिए आधार तैयार किया है।
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, अवैध प्रवासियों को वापस भेजने के लिए भारत सत्यापन करेगा और निर्वासन की प्रक्रिया शुरू करेगा। नाम न बताने की शर्त पर लोगों ने बताया कि अवैध प्रवासियों का आंकड़ा इससे कहीं अधिक हो सकता है, क्योंकि यह स्पष्ट नहीं है कि अमेरिका में कितने भारतीय प्रवासी अवैध रूप से रह रहे हैं। अमेरिका में पश्चिमी भारत खासतौर पर पंजाब और गुजरात से युवा अवैध रूप से अमेरिका में घुसने में आगे हैं।
अवैध अप्रवासियों के खिलाफ ट्रंप सख्त – डोनाल्ड ट्रंप ने अपने चुनावी अभियान में आप्रवासन को प्रमुख मुद्दा बनाया था। सोमवार को अपने शपथग्रहण के कुछ ही घंटों के भीतर नए राष्ट्रपति ने उस वादे को पूरा करने के लिए कदम उठाया। ट्रंप ने कार्यकारी आदेश के जरिए जन्म के आधार पर मिलने वाली अमेरिकी नागरिकता को समाप्त करने और अमेरिका-मैक्सिको सीमा पर सैनिकों को तैनात करने का फैसला किया है। ट्रंप के आने के बाद भारत ने सहयोगात्मक रवैया दिखाने की कोशिश की है।
बदले में भारत को क्या होगा हासिल? – सहयोग के बदले में भारत को उम्मीद है कि ट्रंप प्रशासन भारतीय नागरिकों के अमेरिका में प्रवेश के लिए इस्तेमाल होने वाले कानूनी उपायों जैसे छात्र वीजा और एच-1बी वीजा कार्यक्रम की रक्षा करेगा। भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा है कि ‘प्रवास और गतिशीलता पर भारत-अमेरिका सहयोग के हिस्से के रूप में, दोनों पक्ष अवैध प्रवास को रोकने की प्रक्रिया में लगे हुए हैं। ऐसा भारत से अमेरिका में कानूनी प्रवास के लिए और अधिक रास्ते बनाने के लिए किया जा रहा है।’ उन्होंने अक्टूबर में हुई प्रत्यावर्तन कार्रवाई का हवाला देते हुए कहा, “चार्टर्ड फ्लाइट द्वारा अमेरिका से भारतीय नागरिकों का हालिया निर्वासन इस सहयोग का परिणाम है।”
Home / News / अमेरिका से 18000 अवैध भारतीयों को वापस लाया जाएगा, बदले में भारत को क्या होगा हासिल, जानें प्लान