
कैंसर एक ऐसी बीमारी है जिसके इलाज की खोज आज भी चल रही है। वैज्ञानिकों को अब एक 188 साल के एक कछुए से कैंसर के इलाज की उम्मीद मिली है। जोनाथन नाम के कछुए को वैज्ञानिक स्टडी कर रहे हैं जो जमीन पर रहने वाला सबसे ज्यादा उम्र का जानवर है। खास बात यह है कि उम्र के साथ जोनाथन की सेहत बेहतर होती जा रही है जिससे वैज्ञानिकों की उसमें दिलचस्पी बढ़ी है। साउथ अटलांटिक महासागर में ब्रिटेन के सेंट हेलेना टापू पर रह रहे जॉन की उम्र लंदन के मशहूर क्लॉक टावर बिग बेन और पैरिस के आइफिल टावर से भी ज्यादा है। (सभी फोटो: गिनेस बुक ऑफ वर्ल्ड रेकॉर्ड)
कैंसर खत्म करने की उम्मीद
1882 में उसे इस टापू पर लाया गया था तो वह 50 साल का था और पूरी तरह बड़ा हो चुका था। वैज्ञानिक उसकी लंबी उम्र के राज का पता लगाना चाहते हैं ताकि इंसानों की कोशिकाओं (cells) में होने वाले म्यूटेशन की वजह को पता कर सकें। म्यूटेशन की वजह से कोशिकाओं बढ़ती जाती हैं जिससे कैंसर की बीमारी होती है। अगर उन्हें यह पता लग जाता है तो कैंसर को खत्म किया जा सकता है।
डीएनए सैंपल की स्टडी
जॉन के डॉक्टर डॉ. जो हॉलिन्स का कहना है कि ऐसे रिसर्च सामने आए हैं जिनसे यह संकेत मिलते हैं कि विशाल कछुए इंसानों की तरह नहीं बढ़ते हैं। इस आधार पर जॉन से डीएनए सैंपल लेकर अमेरिका की यूनिवर्सिटी में भेजा जा रहा है ताकि बढ़ी हुई उम्र को स्टडी किया जा सके।
पहले से बेहतर हो रहा है जोनाथन
खास बात यह है कि जोनाथन में जैसे उम्र के साथ सेहत बेहतर हो रही हैा उसका मुंह पहले की तरह नुकीला होना लगा है यानी अब वह खुद खाना चर सकता है। उसके मुंह में खास को काटने के लिए विशेष हिस्से होते हैं जो सिर्फ मजबूत होने पर ही वह चर सकता था।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website