Tuesday , April 14 2026 7:43 PM
Home / Sports / न्यूजीलैंड ने टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में जगह बना ली है

न्यूजीलैंड ने टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में जगह बना ली है


न्यूजीलैंड ने टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में जगह बना ली है। कोलकाता के इडेन गार्डन्स में बुधवार को खेले गए मुकाबले में फिन एलन के रिकॉर्ड शतक की बदौलत न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई।
साउथ अफ्रीका का सपना फिर चूर चूर – साउथ अफ्रीका की टीम का सपना एक बार फिर से टूट चुका है। पिछली बार भारत से हारकर डिफेंडिंग चैंपियन रहने वाली अफ्रीकी टीम इस साल खिताब की प्रबल दावेदार के रूप में उतरी थी। लेकिन 170 रन का टारगेट न्यूजीलैंड के लिए पूरा नहीं पड़ा और साउथ अफ्रीका को एक बार फिर टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा। इस हार के बाद अफ्रीकी खिलाड़ी बेबस नजर आए।
टिम साइफर्ट और फिन एलन ने धोया – मैच की बात करें तो 170 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड को सलामी बल्लेबाजों टिम साइफर्ट और फिन एलन ने तूफानी शुरुआत दिलाई और पहले विकेट के लिए 9.1 ओवर में 117 रन जोड़े। इस स्कोर पर साइफर्ट 33 गेंदों पर 7 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 58 रन बनाकर आउट हुए।
फिन एलन का तूफान – साइफर्ट का विकेट गिरने के बाद कोलकाता में फिन एलन का तूफान आया। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने महज 33 गेंदों पर शतक लगा दिया। यह टी20 विश्व कप इतिहास का सबसे तेज शतक है। एलन ने 33 गेंदों पर 8 छक्कों और 10 चौकों की मदद से नाबाद 100 रन बनाए। विजयी चौका एलन के बल्ले से निकला। उनके साथ रविंद्र 11 गेंदों पर 13 रन बनाकर नाबाद रहे। न्यूजीलैंड ने 12.5 ओवर में 1 विकेट पर 173 रन बनाकर मैच 9 विकेट से जीत लिया और फाइनल में जगह बना ली।
साउथ अफ्रीका ने बनाए 169 रन – इससे पहले टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका ने 8 विकेट पर 169 रन बनाए थे। दक्षिण अफ्रीका के लिए मार्को जानसेन ने 30 गेंदों पर 2 चौके और 5 छक्कों की मदद से नाबाद 55 रन की पारी खेली। जानसेन स्टब्स 29 के साथ छठे विकेट के लिए 73 रन की साझेदारी की थी।
न्यूजीलैंड की गेंदबाजी रही शानदार – न्यूजीलैंड के लिए मैट हेनरी ने 4 ओवर में 34 रन देकर 2, कोले मैककोंची ने 1 ओवर में 9 रन देकर 2, लॉकी फर्ग्यूसन ने 4 ओवर में 29 रन देकर 1, निशम ने 3 ओवर में 42 रन देकर 1, और रचिन रवींद्र ने 4 ओवर में 29 रन देकर 2 विकेट लिए थे।