
पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव का असर अब भारत के घर-घर तक महसूस किया जा रहा है। दुबई, अबू धाबी, बहरीन, कुवैत, ओमान, कतर और सऊदी अरब समेत कई खाड़ी देशों में हजारों भारतीय एयरस्पेस बंद होने के कारण फंसे हुए हैं। इनमें बड़ी संख्या कामगारों छात्रों और पर्यटकों की है। इधर भारत में बैठे उनके परिजन दिन- रात हालात जानने की कोशिश कर रहे हैं और सुरक्षित वतन वापसी की दुआ कर रहे हैं।
अमेरिका और इजरायल के ईरान के खिलाफ शुरू किए गए ऑपरेशन ‘एपिक फ्यूरी’ के बाद क्षेत्र में हालात तेजी से बदले हैं। कई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट अस्थायी रूप से बंद हैं और उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। इसका सीधा असर उत्तर प्रदेश के बरेली, मेरठ, संभल, अमरोहा, मुजफ्फरनगर और मुरादाबाद जैसे जिलों पर पड़ा है, जहां से बड़ी संख्या में लोग खाड़ी देशों में रोजगार के लिए गए हैं। बरेली के कई परिवारों के सदस्य ओमान, कुवैत, सऊदी अरब, दुबई, बहरीन और अबू धाबी में काम करते हैं। कुछ लोग टूरिस्ट वीजा पर गए थे, तो कुछ शिक्षा के लिए ईरान में है। हवाई सेवाएं ठप होने से ये लोग वहीं रुक गए है। घरों में बेचैनी का माहौल है।
मिसाइल हमलों से बढ़ी चिंता – ओमान के मस्कट में काम कर रहे मुस्तकीम रजा खान ने परिजनों को बताया कि मिसाइल हमलों की खबरों से चिंता बढ़ी है। कुवैत में मौजूद अतहर ने कहा कि सैन्य गतिविधियां बढ़ी हैं। सऊदी अरब और दुबई में रह रहे अन्य लोगों ने भी फ्लाइट रद्द होने की जानकारी दी है। हालांकि, सभी ने खुद को फिलहाल सुरक्षित बताया है, पर परिजन लगातार सरकार से अपील कर रहे हैं कि जल्द वापसी सुनिश्चित की जाए।
फ्लाइट कैंसल बहरीन में फंसे – यूपी के अफजाल चौहान का परिवार इस समय बहरीन में है। बेटे फैज की रविवार को बहरीन से दिल्ली की फ्लाइट थी, लेकिन युद्ध के हालातों के चलते उनकी फ्लाइट कैंसिल हो गई। अफजाल चौहान के दूसरे बेटे फैसल, उनकी पत्नी रुकैया और फैसल के दोनों बेटों आजम और यूसुफ की फ्लाइट फिलहाल 10 मार्च को प्रस्तावित है।
Home / Uncategorized / सऊदी अरब में 24 तो UAE में 35 लाख भारतीय, यूपी से महाराष्ट्र तक अरब देशों में फंसे लोग, इजरायल से ईरान की जंग का असर
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website