Thursday , March 26 2026 10:22 PM
Home / Entertainment / 22 साल की मॉडल की गोली मारकर हत्या, इंस्टाग्राम पर बनाई थी अलग पहचान

22 साल की मॉडल की गोली मारकर हत्या, इंस्टाग्राम पर बनाई थी अलग पहचान


इराक की मॉडल तारा फारिस की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरों से धमाल मचाने वालीं तारा 22 साल की थीं।
जानकारी के मुताबिक घटना के वक्त वो अपनी कार चला रही थीं। तभी कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया और तीन गोलियां मार दीं। मामले में जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
बताया जा रहा है कि अपनी लाइफस्टाइल और बिंदास अंदाज वजह से तारा लगातार चरमपंथियों के निशाने पर थीं।
तारा अपने टैटू, बालों के अलग-अलग रंगों और डिजाइनर कपड़ों को लेकर काफी चर्चित थीं। बता दें कि इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोअर्स की संख्या करीब 27 लाख है।