Sunday , March 22 2026 12:51 PM
Home / News / अल्बानिया में भूकंप से 23 की मौत, मरी हुई दादी की गोद में छिपा बच्चा मिला ज़िंदा

अल्बानिया में भूकंप से 23 की मौत, मरी हुई दादी की गोद में छिपा बच्चा मिला ज़िंदा


अल्बानिया की राजधानी तिराना से 34 किलोमीटर दूर उत्तर-पश्चिम में मंगलवार सुबह आए भूकंप से 18 लोगों की मौत हो गई व 600 से ज्यादा लोग घायल हो गए । इस आपदा में एक मासूम बच्चे की जिंदगी और उसकी दादी की मौत का अनोखा इत्तेफाक सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
बचावकर्मियों ने मीडिया को एक बुज़ुर्ग महिला के बारे में बताया। यहां भूकंप के बाद राहत कार्यों में जुटे बचावकर्मियों को जब एक बुज़ुर्ग महिला की लाश मिली तो वो अपने पोते के साथ थी। मरी हुई दादी की गोद में बच्चा जिंदा मिला है। इस दादी ने अपने पोते को गोद में ऐसे पकड़ा हुआ था कि बच्चे की जान बच जाए और उसका प्रयास सफल रहा औऱ अपनी जान गंवा कर दादी पोते की जान बचा गई।
पुलिस और इमरजेंसी वर्कस इमारतों से लोगों को निकाल रहे हैं। माना जा रहा है कि भूकंप में काफ़ी लोग फँसे हो सकते हैं।अधिकारियों के मुताबिक़, अब तक भूकंप ग्रस्त इमारतों से 42 लोगों को ज़िंदा निकाला गया है। इसके कुछ घंटों बाद बोसनिया के मोस्टार में भी भूकंप आया हालांकि यहां से किसी तरह के इंसानी नुक़सान की ख़बर नहीं आई है।
अल्बानिया के प्रधानमंत्री एडी रामा ने ट्विटर पर लिखा, ”हम पीड़ितों के साथ हैं। हम प्रभावित इलाक़ों में लोगों की मदद के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं।” अल्बानिया के स्थानीय मीडिया के मुताबिक़, 600 लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। फ़िलहाल स्कूलों को बंद कर दिया गया है।
कुर्बिन में भूकंप के बाद एक व्यक्ति की मौत घबराकर इमारत से कूदने की वजह से भी हुई । अल्बानिया ग्रीस से सटा देश है। इस देश की सीमा मैसेडोनिया से भी मिलती है। मैसेडोनिया यानी वो जगह जहां सिकंदर का जन्म हुआ था।