
बीजिंग। कहते हैं कि पैसा जीवन की सबसे महत्वपूर्ण चीज नहीं है क्योंकि यह आपके लिए प्रेम, खुशी या स्नेह नहीं खरीद सकता है। मगर, चीन की एक महिला ने इस बात को गलत साबित कर दिया है। उसने अपनी पसंद के लड़के से शादी करने के लिए उसके घरवालों को इतने दहेज का ऑफर दिया कि वे मना ही नहीं कर सके।
चीन के हेनान प्रांत में रहने वाली महिला ने अपनी पसंद के एक लड़के से शादी करने के लिए 5 मिलियन युआन (करीब 5 करोड़ रुपए से अधिक) दहेज देने की पेशकश की। दरअसल, महिला ने इतनी बड़ी रकम का ऑफर इसलिए दिया क्योंकि वह 38 साल की है और लड़का 23 साल का है।
यानी दूल्हा, लड़की से 15 वर्ष छोटा है। महिला का 14 वर्ष का बेटा भी है और उसने दुल्हन को दूल्हे के माता-पिता को मनाने के लिए पांच करोड़ रुपए दहेज देने की पेशकश की क्योंकि वे इस शादी के लिए तैयार नहीं थे।
मगर, जब उन्होंने दहेज की रकम के बारे में सुना, तो उन्होंने उसे आसानी से उस महिला को अपनी बहू के रूप में स्वीकार कर लिया। दुल्हन सोने का हार, झुमके और कंगन पहने हुए अपनी संपत्ति को दिखा रही है। यह शादी 10 जनवरी को हुई थी। मगर, इसकी तस्वीरें अब वायरल हो रही हैं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website