हॉलीवुड एक्टर विल स्मिथ ने ‘द परस्युट ऑफ हैपिनेस’ और ‘हैनकॉक’ जैसी तमाम फिल्मों में दमदार परफॉर्मेंस दी है। उन्हें नैचुरल एक्टिंग के लिए जाना जाता है। इसके अलावा वो ऑस्कर 2022 वाले ‘थप्पड़ कांड’ के लिए भी जाने जाते हैं। जिस बीवी के लिए उन्होंने ये कांड कर दिया था, अब उन्होंने यानी जैडा पिंकेट स्मिथ ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने बताया है कि वो पिछले 7 साल से पति से सेपरेट हैं। दोनों ने तलाक नहीं लिया है, लेकिन वे अलग रह रहे हैं।
Jada Pinkett Smith ने खुलासा किया कि वो और विल स्मिथ सेपरेट हो चुके हैं। इस बात को 7 साल हो चुके हैं। उन्होंने अभी तक इसका खुलासा क्यों नहीं किया? इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि वे इसे फैंस को इस बारे में बताने के लिए सही समय और सही जगह की तलाश कर रहे थे। जैडा संग ये विल स्मिथ की दूसरी शादी थी। इसके अलावा विल और जैडा दोनों ही शादी के बाद एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर में रहे। यहां तक कहा जाता है कि जैडा अपने बेटे के 23 साल के दोस्त के साथ भी रिलेशनशिप में थीं!
Home / Entertainment / बेटे के 23 साल के दोस्त के साथ 44 की जैडा पिंकेट का अफेयर! विल स्मिथ ने ही बीवी को दी थी परमिशन?