Friday , March 20 2026 12:13 AM
Home / News / सोलोमन द्वीप समूह में महसूस किए गए 5.8 तीव्रता वाले भूकंप के झटके

सोलोमन द्वीप समूह में महसूस किए गए 5.8 तीव्रता वाले भूकंप के झटके


होनिअरा: सोलोमन द्वीप समूह में वीरवार को 5.8 की तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए। अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण ने बताया कि भूकंप के झटके स्थानीय समय के अनुसार शाम छह बजकर 51 मिनट पर महसूस किए गए तथा इसका केंद्र 10 किलोमीटर की गहराई में था। भूकंप के कारण क्षति की तत्काल कोई सूचना नहीं मिली है।