
अमेरिकी मॉडल और एक्ट्रेस एमिली राताकोस्वकी अक्सर अपने नए लुक से सोशल मीडिया पर तहलका मचा देती हैं। हसीना अपनी फिटनेस के साथ-साथ बोल्ड लुक के लिए जानी जाती हैं।
हाल ही में एक बार फिर उनको न्यूयॉर्क की सड़कों पर अपने कुत्ते के साथ घूमते हुए स्पॉट किया गया, जिसकी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं।
इस दौरान 28 साल की एमिली क्रॉप स्पैन्डेक्स जंपसूट पहने हुए बेहद फिट और ग्लैमरस अंदाज में नजर आईं।
उन्होंने ब्लैक जंपसूट के साथ ब्राउन कलर की बेल्ट भी लगाई थी।
गले में छोटी सी सोने की चेन और लेदर ब्राउन पर्स के साथ उन्होंने जमकर पैपराजी को पोज दिए।
इसके साथ न्यूड मेकअप और ब्लैक शेड्स हसीना के लुक को चार-चांद लगे रहे हैं।
पैपराजी पर नजर पड़ते ही उन्होंने अपने कुत्ते के साथ कूल अंदाज में पोज दिए। 5 फीट 7 इंच की गॉन गर्ल एमिली काफी स्टाइलिश नजर आ रही हैं। उनकी सेक्सी और बोल्ड तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है कि एमिली का बोल्ड और हॉट लुक फैंस के सामने आया है। वह अक्सर अपनी तस्वीरों को लेकर सोशल मीडिया पर छाईं रहती हैं।
उनके लुक और स्टाइल को फैंस काफी पसंद करते हैं।
एमिली की इन्हीं तस्वीरों के चलते उनके इंस्टाग्राम पर 22.2 मिलियन फॉलोअर्स हो गए हैं। इतना ही नहीं, उनको हर तस्वीर पर 1 मिलियन से ज्यादा लाइक्स मिलते है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website