
संयुक्त राष्ट्र ने कांगो में आई भीषण पर मंगलवार को चिंता जताते हुए कहा कि देशभर में आई बाढ़ में छह लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने कहा कि कांगों के 26 में से 12 प्रांतों में अक्टूबर के अंत में आई भारी वर्षा के बाद बाढ़ से छह लाख लोग प्रभावित हुए है।
उन्होंने कहा कि बाढ़ से मकानों को नुकसान और खेती की क्षति की रिपोट्र्स दर्ज की गई है। इसके अलावा साफ़ पानी, रहने और आवश्यक घरेलू सामान, भोजन तथा स्वास्थ्य सुविधाओं को प्राथमिकता से मुहैया कराया जा रहा है। प्रवक्ता ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र और मानवीय संगठन घरेलू वस्तुओं, नकदी सहायता, पानी, खाने की वस्तुओं को तत्काल सहायता प्रदान करके सरकार के नेतृत्व वाले प्रयासों का समर्थन कर रहे है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website