
हॉलीवुड के फेमस स्टार टॉम क्रूज का दिल इन दिनों स्पैनिश एक्ट्रेस एना डे आर्मस पर आया है। वो उनके साथ अक्सर नजर आते हैं। उन्हें हाल ही में लंदन में डिनर डेट पर देखा गया, जहां से उनकी फोटोज वायरल हो रही हैं। दोनों की उम्र में 25 साल का अंतर है।
हॉलीवुड स्टार टॉम क्रूज और उनकी 25 साल छोटी गर्लफ्रेंड एना डे आर्मस एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार दोनों लंदन में डिनर डेट पर निकले। इससे उनके कथित रिश्ते के बारे में अटकलों को और हवा मिल गई है। इनकी फोटोज सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रही हैं। मालूम हो कि टॉम जहां 62 साल के हैं तो एना 37 साल की हैं। दोनों की उम्र के बीच 25 साल का अंतर है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, Tom Cruise और एना एना डे आर्मस अलग-अलग आए थे, लेकिन बाद में एक-दूसरे के साथ बहुत खुश दिखाई दिए। दोनों ने ब्लैक कलर का आउटफिट पहना था। भीड़ और पपाराजी की परवाह से दोनों दूर थे।
पहले भी मिल चुके हैं टॉम और एना – हालांकि, ये पहली बार नहीं है, जब टॉम और एना को एक साथ देखा गया है। वे पहले भी कई बार मिल चुके हैं, जिससे उनके अफेयर के कयास लगाए जाने लगे। दोनों के करीबी सूत्र ने एक एंटरटेनमेंट पोर्टल को बताया, ‘टॉम उनसे पूरी तरह से आकर्षित लग रहे हैं। निश्चित रूप से एक मजबूत संबंध है।’ सूत्र ने कहा कि एना ‘उनकी कंपनी (साथ) को बहुत एंजॉय करती हैं। वो पहले से ज्यादा स्माइल कर रही हैं और उनके आसपास के लोगों ने देखा है कि वो चमक रही हैं।’
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website