Monday , January 26 2026 1:55 PM
Home / Off- Beat / रेस्टोरेंट की पार्किंग में था 6Ft का मगरमच्छ, पुलिसवालों को देख हुआ गुस्सा!

रेस्टोरेंट की पार्किंग में था 6Ft का मगरमच्छ, पुलिसवालों को देख हुआ गुस्सा!


जबड़ों से लगता है डर : अमेरिका में एक जगह है फ्लोरिडा, यहां के कई फोटोज और वीडियोज वायरल होते रहते हैं। यहां के मगरमच्छ सड़कों पर ही निकल आते हैं। साउथ वेस्ट फ्लोरिडा की पुलिस को जब इस बात की जानकारी मिली कि एक पार्किंग लॉट में बड़ा सा मगरमच्छ देखा गया तो वो वहां पहुंचे।
भूखा था शायद ये मगरमच्छ : ली काउंटी शेरिफ ने ये जानकारी ट्विटर पर शेयर की। उनके मुताबिक, ये मगरमच्छ भूखा था। ये मजाक में उन्होंने इसलिए लिखा था क्योंकि ये मगरमच्छ एक रेस्टोरेंट की पार्किंग लॉट में था। उन्होंने ये भी लिखा शायद ये चीजबर्गर लेने के लिए यहां आया होगा। इसी हाइट 6Ft थी।
नहीं पहुंचाया किसी को नुकसान : पुलिस के साथ-साथ यहां मगरमच्छ से जुड़े कुछ विशेषज्ञ भी आए थे। उन्होंने उसे पकड़ा। ट्वीट में जो तस्वीरें शेयर की हैं उन्हें देखकर पता चल जाता है कि जब उसने देखा कि उसे पकड़ने के लिए आ गए हैं, तो वो गुस्सा हो जाता है। वो उनपर अटैक करने की कोशिश करता है। हालांकि इस मगरमच्छ ने किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया। बाद में इसे पकड़कर ले गए।