Tuesday , March 24 2026 10:07 PM
Home / Entertainment / 7 साल की बेटी संग दिखीं 40 की हसीना, सड़कों पर यूं दिखाया किलर फिगर

7 साल की बेटी संग दिखीं 40 की हसीना, सड़कों पर यूं दिखाया किलर फिगर


टीवी रियलिटी स्टार किम कार्दशियन की बड़ी बहन कॉर्टनी कार्दशियन अक्सर अपने हॉट लुक को लेकर सुर्खियों में ही रहती हैं। आए दिन उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तहलका मचा देती हैं। हाल ही में एक बार फिर दोपहर को 40 साल की कॉर्टनी को उनकी 7 साल की बेटी के साथ स्पॉट किया गया।

द कापरिशियंस स्टार इस दौरान ब्लू ब्रा के साथ कोर्ट और ट्राउजर में बेहद स्टाइलिश और हॉट अवतार में नजर आईं। इसके साथ मिनिमल मेकअप, स्लीक पोनीटेल और टिंटेड गॉगल्स उनके लुक को कम्पलीट कर रहे हैं।
इस बॉसी लुक के साथ हसीना ने व्हाइट स्ट्रैपी हील्स के साथ ब्लैक पर्स कैरी किया था। वहीं, उनकी बेटी व्हाइट टॉप के साथ ब्लू डेनिम जींस और ब्लैक जैकेट में बेहद स्टाइलिश दिख रही हैं।

बेटी का हाथ थाम कॉर्टनी पैपराजी को स्वैग अंदाज में पोज दिए। मम्मी की तरह उनकी बेटी भी रेड कलर का पर्स कैरी किए हुए दिख रही हैं।

इन लेटेस्ट तस्वीरों में मां बेटी की जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिल रही है। कॉर्टनी की उनकी बेटी के साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

बता दें कि कॉर्टनी किम कर्दाशियां की बहन हैं। वह टीवी रियलिटी शो ‘Filthy Rich: Cattle Drive’ का हिस्सा भी रही हैं। उन्होंने शो ‘वन लाइफ टू लीव’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। कॉर्टनी 40 साल की हैं, लेकिन उन्हें देखकर उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता। कॉर्टनी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। उनके लुक और स्टाइल को फैंस काफी पसंद करते हैं।